BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / कृपाशंकर सिंह के अलावा जौनपुर लोकसभा सीट से कोई और ठाकुर किसी भी दल से चुनाव लडेगा तो परेशान किया जायेगा,ऐसी है भाजपा की मन्शा,अशोक कुमार सिंह

कृपाशंकर सिंह के अलावा जौनपुर लोकसभा सीट से कोई और ठाकुर किसी भी दल से चुनाव लडेगा तो परेशान किया जायेगा,ऐसी है भाजपा की मन्शा,अशोक कुमार सिंह

जौनपुर। समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह राजनीति के कुशल खिलाड़ी है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ चुके है अभी जौनपुर संसदीय सीट से लोकसभा उम्मीदवार है। पहले श्री सिंह का बसपा से जुड़ाव था। पार्टी सेबंल पर चुनाव भी लड़े है। अब बसपा सुप्रीमो पर हमलावर है। वजह जाना गया तो बोले बसपा की रीति और नीति ठीक नही है। जिससे उसका बजूद कमजोर होता चला जा रहा है। समाज विकास क्रान्ति पार्टी के बारे मे अशोक सिंह ने कहा कि पार्टी की विचारधारा मानवता और इन्सानियत के राज की स्थापना करना है। उन्होंन कहा कि भाजपा के ईशारे पर समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को परेशान किया जा रहा है। ताकि चुनाव न लड़ सके। जिसका जबाब जनता देगी। कहा कि पहले धन्जय सिंह की राजनीति को प्रभावित किया गया। अब अशोक सिंह चुनाव न लड़े। इसके लिए परेशान किया जा रहा है। कहा कि भाजपा को डर सता रहा है। कही भाजपा यहा चुनाव हार न जाय। कहा कि कृपाशंकर सिंह चुनाव जीतने के लिए किसी हद तक जा सकते है। कहा कि भाजपा की मन्शा है सदर संसदीय सीट से कोई और ठाकुर चुनाव न लड सके। जिससे भाजपा आसानी से चुनाव जीत सके। उन्होंन कहा कि जौनपुर मे भाजपा की हार तय है। कहा कि भगवान राम के आदर्शो पर चलकर नर सेवा नारायण सेवा की भावना से जनता की सेवा करना है। दरअसल अशोक कुमार सिंह भी मुबंई के जाने माने उद्योगपतिओ मे से एक है। राजनीति से उनका गहरा लगाव है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर की राजनीति से उनका लंबे अर्से से जुड़ाव है। चुनाव मे दाव पहले से अजमाते आ रहे है।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino