BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मुंबई मे कृपाशंकर और विक्रम प्रताप सिंह ने फेरा गदा,जौनपुर मे कमल खिलने के आसार,स्वर्ग से सुन्दर होगा अपना शहर।

मुंबई मे कृपाशंकर और विक्रम प्रताप सिंह ने फेरा गदा,जौनपुर मे कमल खिलने के आसार,स्वर्ग से सुन्दर होगा अपना शहर।

जौनपुर। मुबंई के अखबारो मे कृपाशंकर सिंह की खबर छपी है। जिसका अलग-अलग शीर्षक है। रविवार के दिन उत्तर भारतीय संघ द्वारा बान्द्रा मे चुनावी बैठक का आयोजन किया गया। भारी तादाद मे उत्तर भारतीय समाज के लोगो का जमघट रहा है। बातचीत मे कृपाशंकर सिंह को महान राजनीतिज्ञ बताया गया। खूब बढ़िया, बढ़िया कसीदे पढ़े गये। कहा गया कि कृपाशंकर सिंह जौनपुर के सांसद बने तो जौनपुर स्वर्ग से भी सुन्दर दिखेगा। कृपाशंकर सिंह जौनपुर के उत्तर भारतीओ से अपील किये कि मुलुक का रुख करिये और तन्मन्यता से कमल खिलाने मे जुट जाइये। अब युवा पीढ़ी को रोजगार के लिए मुबंई, गुजरात नही जाना होगा। गांव मे लोगो को रोजगार मिलेगा। कर्म भूमि के लोग कृपाशंकर सिंह का जय कर रहे है। विजय की कामना कर रहे है। इधर जन्म भूमि की कहानी कुछ और है। शीर्ष नेतृत्व ने सीधे टिकट देकर कृपाशंकर सिंह को उम्मीदवार बना दिया। तमाम दिग्गज नेता धाराशाही हो गये। जिसका मलाल लोगो मे अन्दर,अन्दर है। जो प्रकट नही कर रहे है। हालांकि इतना है अगर जन्म भूमि और कर्मभूमि के कृपाशंकर सिंह के शुभचिंतक एकजुट हो गये और बिखराव न हुआ तो बाजी भाजपा के हाथ लग सकती है। सोशल मीडिया मे वायरल एक वीडीओ मे कृपाशंकर सिंह और विक्रम प्रताप सिंह सहित अन्य उत्तर भारतीय नेता मिलकर बड़े दमदारी से गदा फेर रहे है। मानो ऐसा लग रहा है। जैसे कृपाशंकर सिंह जौनपुर के सांसद बनने वाले है।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino