BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मछलीशहर लोकसभा सीट पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व को सपा,बसपा ने घेरा,सवर्ण मतदाता बन सकते है खेवनहार ?

मछलीशहर लोकसभा सीट पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व को सपा,बसपा ने घेरा,सवर्ण मतदाता बन सकते है खेवनहार ?

जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा सीट की लड़ाई बहुत ही दिलचस्प हो गया है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व को सपा और बसपा ने घेर लिया है। भाजपा ने सांसद भोलानाथ सरोज को दोबारा मैदान मे उतारा है। जिन मतो की बहुलता पर भाजपा को गुमान था। वह सपा और बसपा ने कमजोर कर दिया। इधर सपा ने पूर्व सांसद व केराकत विधायक तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज को लोकसभा उम्मीदवार बनाकर भाजपा को जोरदार टक्कर दिया है। बसपा से कृपाशंकर सरोज की उम्मीदवार बनने की सोशल मीडिया मे चर्चा है, जबकि पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नही हुई है। सपा के पास मजबूत जनाधार है,बसपा भी कम नही है। भाजपा के टिकट से पिछली बार बीपी सरोज 180 वोट के आस, पास से चुनाव जीतकर सांसद बने। इस बार टक्कर है। सपा,बसपा ने ऐसा दाव चला है कि भाजपा के लिए इस बार कडी चुनौती है। वोटो का ध्रुवीकरण होना है। भाजपा का ओबीसी और अनुसूचित,अनुसूचित जनजाति की गणित को सपा,बसपा ने कमजोर कर दिया है। सवर्ण मतदाता कही इधर उधर हुए तो भाजपा की लड़ाई कमजोर हो सकती है। बसपा उम्मीदवार कृपाशंकर सरोज पिछले कई वर्ष से मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के बाबत जमीन तैयार किये है। सपा का भी मजबूत फैक्टर है। मतो का ठहराव है,बसपा का मत भी सालिड है। भाजपा के मतो मे बिखराव की संभावना से इनकार नही किया जा सकता। मछलीशहर लोकसभा सीट का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino