BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह है क्रान्तिकारी नेता,भारत देश मे ला सकते है बहुत बड़ा राजनैतिक परिवर्तन, जज्बा है जोश का

समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह है क्रान्तिकारी नेता,भारत देश मे ला सकते है बहुत बड़ा राजनैतिक परिवर्तन, जज्बा है जोश का

जौनपुर। समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह अपनी पार्टी को भारत के अमूमन राज्यो मे लोकसभा चुनाव 2024 के दरम्यान स्थापित करने का भरपूर प्रयास कर रहे है। खुद जौनपुर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार है। हौसला इतना बुलंद है कि कह रहे है की चुनाव जीत रहे है। जब उनसे पूछा गया आपकी पार्टी का जनाधार नही है ऐसे मे कैसे चुनाव जीतेगे। कहा कि जौनपुर की माटी का मै भी लाल हू। जिले के राजनीति मे वर्षो से सक्रियता है। जनता से जुड़ाव है।कहा कि जौनपुर के मतदाता इस बार बहुत हट के निर्णय लेगे ऐसी संभावना है। कहा कि राष्ट्र के युवाओ के उर्जा से राष्ट्र का भविष्य सवर रहा है। युवाओ का दशा और दिशा संवारने के लिए पार्टी रोजगार को बढ़ावा देने के साथ नौकरी के अवसर तलाशेगी और लघु उद्योग को बढ़ावा देगी, जब युवा खुशहाल होगा तभी सही मायने मे राष्ट्र का विकास होगा। किसान और नौजवान पर देश का भविष्य टिका है। उन्होंन कहा कि और राजनैतिक दलो की विचार धारा से समाज विकास क्रान्ति पार्टी की विचार धारा बहुत अलग है। कहा कि सभी समाज का विकास तभी संभव है। जब जात, पात धर्म मजहब से उपर उठकर मानव,मानव एक समान की बात करेंगे। किसी प्रकार का किसी से राग द्वेष नही होगा। आपस मे आपसी भाईचारा और प्रेम होगा। कहा कि समाज के विकास के लिए क्रान्ति की जरुरत पड़ी तो पार्टी भविष्य मे आन्दोलन करेगी और सबको न्याय और सम्मान दिलायेगी, साथ ही सबके स्वाभिमान को जगायेगी। स्वाभिमानी व्यक्ति से ही राष्ट्र का गौरव बढ़ता है। भारत का स्वाभिमान ही है। दुनिया सलाम करती है। स्वाभिमानी मनुष्य अच्छा होता है। अभिमान से व्यक्ति को बचना होगा। समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने पार्टी का झण्डा देश की राजधानी दिल्ली मे फहरा दिया है। जो लहर रहा है। अशोक सिंह क्रान्तिकारी नेता है। भविष्‍य निकट दिल्ली की कुर्सी पर बैठकर देश को चलाने का जज्बा रखते है। जौनपुर लोकसभा से पार्टी उम्मीदवार है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अपने नेता को सांसद बनाने के लिए मतदाताओ के घर-घर जा रहे है और वोट भाग रहे है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino