सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मड़ियाहू नगर की जाम समस्या से लोगो को मिलेगा निजात,प्रशासन की नेक पहल, रेल विभाग को भी होना चाहिए मानव हित की चिन्ता, यात्रीगण कृपया ध्यान दे जाम के झाम से खुद बचे और दूसरो को भी बचाये

मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से कहा कि नगर की विकराल जाम की समस्या और व्यापारी बंधुओ के भारी नुकसान को बचाने के लिए आज अचानक से मडियाहूं नगर का अवलोकन करके बैठक किया गया।
जिसमे अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर, एसडीएम मड़ियाहूं, सीओ, ट्रैफिक हेड, थानाध्यक्ष के साथ नगर के सभी रोड का ब्लूप्रिंट बना कर जाम की समस्या का समाधान निकाला गया। जिसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। पहल सराहनीय है। मड़ियाहू नगर जाम समस्या से लोग आजिज आ गये है। एक तरफ यातायात प्रभावित होता है तो दूसरी तरफ घण्टो जाम से व्यापार प्रभावित हो रहा है। चिलचिलाती धूप से यात्री बेचैन होने लगते है। मड़ियाहू शहर पूरी तरह से थम जाता है। दो से तीन दिन से घण्टो जाम मे फसने का अवसर मिला। नगर मे दो रेलवे फाटक है। ट्रेनो का परिचालन भी काफी बढ़ा है। पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा मालगाड़ी का आना, जाना कुछ ज्यादा है। जाम का कारण रेल विभाग है। जिसे भी मानव हित की चिन्ता होना चाहिए और जनहित मे कोई उपाय सोचना चाहिए।ट्रेनो के आवागमन से फाटक बार, बार बंद होता है। जो जाम का कारण बनता है। एक चीज यह भी देखा गया है ट्रेनो के जाने के बाद कुछ दो पहिया और चार पहिया वाहन पर सवार यात्रीओ को इतना जल्दी रहता है की धैर्य खो देते है। सबसे आगे निकलने के चक्कर मे यात्रीओ को घण्टो के लिए उलझा देते है। खुद फसते है और दूसरो को भी फसा देते है। खास बात है किसी की बात भी नही मानते। अगर कोई कहता है गाडी हटा लीजिए, जाम लग जायेगा। सुनते भी नही। उपर से टेटियाते है। कभी,कभी तो मारपीट पर भी अमादा हो जाते है। चार घण्टे, पाच घण्टे और आठ घण्टे तक का जाम इन दिनो लग रहा है। शायद यात्रीगण कतार वद्ध तरीके से चले तो काफी हद तक जाम समस्या से बचा जा सकता है। एक दूसरे से आगे निकलने की जल्दी जाम समस्या को बढ़ावा दे रहा है। गलती कुछ राहगीर करते है सजा पूरा नगर को भुगतना पड रहा है। जेडी सिंह