BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / बैल बाबा की कृपा से मनुष्य विकास के चरम की ओर, समाज विकास क्रान्ति पार्टी के उम्मीदवार अशोक सिंह का ऐतिहासिक नामांकन रहा लोगो के आकर्षण का केंद्र

बैल बाबा की कृपा से मनुष्य विकास के चरम की ओर, समाज विकास क्रान्ति पार्टी के उम्मीदवार अशोक सिंह का ऐतिहासिक नामांकन रहा लोगो के आकर्षण का केंद्र

जौनपुर। लोकसभा 73 क्षेत्र से समाज विकास क्रांति पार्टी के उम्मीदवार अशोक सिंह ने नामांकन किया। ऐतिहासिक नामांकन मे जो तस्वीर सामने आयी वह असली भारत की तस्वीर है। पहले किसानो का गन्ने की खेती पर विशेष जोर था। आज यह खेती न के बराबर है। किसान गन्ना बोता। फसल तैयार होता,फिर कटाई,पेराई,रस को बड़े,बड़े कराहा मे पकाया जाता है। जिससे,चोटा,खाड,भेली तैयार होता। महीनो कोलाड चलता,पनुआ रस और गुलवरी मे भुजा आलू का स्वाद ही कुछ और होता था। अब तो सब बीते दिनो की बात हो गयी है। समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बहुत पुराना आईना दिखाया है। जिसमे स्वच्छता है। प्रदूषण नही है। मनुष्य जीवन मे बैलो की विशेष उपयोगिता रहा है। धरती को चिरना,फसल की बुबाई, कुआ से पानी निकालना और फसल को सीचना, इसके अलावा दौरीयाही भी बैल से होता था। एक प्रकार से देखा जाय तो मानव के विकास मे बैलो का विशेष योगदान है। अब जमाना दूसरा आ गया। वर्तमान समय मशीनयुग का है। जिसका युवाओ को बेरोजगार बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान है। बैल को आज भूला दिया गया। शायद समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जौनपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार अशोक सिंह ने जौनपुर के लोगो को यह संदेश देने की कोशिश किया है कि फिर लौटकर असली भारत की ओर आना होगा। जिसमे सुकून और शान्ति है। खेती,बारी और किसानी मे ही संपन्नता के राज छिपे है। बैल बाबा की कृपा से आज मनुष्य विकास के चरम की ओर पहुंच गया है। जब अशोक सिंह बैलगाड़ी पर सवार होकर हाथ मे गन्ना लिये नामांकन के लिए निकले तो एक बार लोग इनकी ओर ही देखते रहे। मीडिया से बातचीत मे उन्होंन कहा कि चुनाव जीत रहे है। जौनपुर के मतदाताओ का सहयोग मिल रहा है। उन्होंन कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करना है। आपसी भाईचारा और प्रेम को बढ़ावा देना है। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino