BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / बैलगाड़ी पर होके सवार अशोक सिंह ने कृपाशंकर और बाबूसिंह कुशवाहा को बताया भ्रष्टाचारी नेता,नकार सकती है जौनपुर की जनता

बैलगाड़ी पर होके सवार अशोक सिंह ने कृपाशंकर और बाबूसिंह कुशवाहा को बताया भ्रष्टाचारी नेता,नकार सकती है जौनपुर की जनता

जौनपुर। समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह और सपा उम्मीदवार बाबूसिंह कुशवाहा भ्रष्टाचारी नेता है। यह सिर्फ अपना भला करने वाले लोग है। उन्होंन कहा कि किसान अन्नदाता है। उसकी मेहनत की वजह से भारत देश के हर घरो के लोगो को खाने के लिए निवाला मिल रहा है। बताया कि जौनपुर की जनता भ्रष्ट उम्मीदवारो को नकारने का काम करेगी। कहा कि किसानो का समाज विकास क्रान्ति पार्टी के उम्मीदवार अशोक सिंह को पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंन कहा कि आज देश का किसान उपेक्षित है। चिन्तित है। कहा कि पार्टी की सोच और विचार धारा किसानो के जीवन स्तर को उपर उठाना है। अशोक सिंह का लोकसभा चुनाव के नामांकन मे बैलगाड़ी पर सवार होकर गन्ना हाथ मे लेकर स्थल तक आना लोगो मे आकर्षण का केंद्र रहा। जिसकी चर्चा जिले मे खूब हो रही है।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino