BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भाजपा का अन्नदाता सम्मेलन,उपलब्धियो पर फोकस,पार्टी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को सांसद बनाने पर जोर,वोट की दरकार

भाजपा का अन्नदाता सम्मेलन,उपलब्धियो पर फोकस,पार्टी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को सांसद बनाने पर जोर,वोट की दरकार

देश का किसान, युवा, जवान व महिलाओं का सम्मान भाजपा सरकार में ही-बाबूराम निषाद

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अन्नदाता सम्मेलन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय के अध्यक्षता मे मल्हनी विधान सभा मे सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद एव विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह रहे।

मुख्य अतिथि बाबूराम निषाद ने कहा कि आज देश में गरीबों के लिए सिर्फ योजनाएं ही नहीं बन रही हैं बल्कि उनका क्रियान्वयन भी हो रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के गांव, गरीब और नौजवान तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को जनता से मिल रहा प्यार इस बात का प्रमाण है। विपक्षी दलों के लोग भारत के टुकड़े करने की मंशा के साथ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। हम भारत को अपनी माता मानते हैं इसलिए हम सभी भाई भाई हैं न कि जाति में बंटे हैं जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर हमें कार्य करना है। जातियों में बंटकर हमारा देश हजारों साल गुलाम रहा।

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने उपस्थित किसानों, महिलाओं व युवाओं से मोदी व योगी के कार्यों पर वोट मांगते हुए विजयी बनाने का आग्रह करते हुए जौनपुर का चहुंमुखी विकास करने का आश्वासन दिये और कहा कि कार्यकर्ता के दम पर ही चुनाव लड़ा जाता है और भाजपा के कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। बस इसे मंजिल तक पहुंचाना है और विजय पताका लहरानी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पुष्पराज सिंह ने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय व उनकी पूरी टीम को सफल कार्यक्रम की बधाई देते हुए चुनाव में विजय को एकमात्र लक्ष्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा को कार्यकर्ता चलाता है और कार्यकर्ता अपनी मेहनत से कहीं भी पहुंच सकता है। अब तक जो भी अभियान कार्यक्रम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत करते हुए उसको सफल बनाया। भाजपा के अंदर कार्यकर्ता ही सबसे मजबूत कड़ी है। सांसद, विधायक कार्यकर्ता ही बनाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नरेन्द्र उपाध्याय ने सभी उपस्थित जनसमूह व अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के लोगों को मिल रहा है। दुनिया की एजेंसियां यह मानती हैं कि भारत में साढ़े नौ वर्ष में 13 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं। किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से कृषकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है।

मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया। आये हुये कार्यकर्ताओं को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सुधाकर उपाध्याय, धनंजय सिंह, इन्द्र्सेन सिंह, प्रदीप यादव, घनश्याम यादव, नीरज मौर्या, अजय मिश्रा, सौरव सिंह, बनकट, अखंड प्रताप, संजय सिंह, सूरज उपाध्याय,रामबली निषाद, आदित्य विक्रम समेत हजारों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino