BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जफराबाद विधान सभा के खोराबीर मे आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम मे उमड़ा जन सैलाब,मछलीशहर मे दोबारा कमल खिलाने का लोगो ने लिया संकल्प,पूर्व प्रमुख सुभासपा नेता अरविंद सिंह मखडू ने आगन्तुको के प्रति जताया आभार

जफराबाद विधान सभा के खोराबीर मे आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम मे उमड़ा जन सैलाब,मछलीशहर मे दोबारा कमल खिलाने का लोगो ने लिया संकल्प,पूर्व प्रमुख सुभासपा नेता अरविंद सिंह मखडू ने आगन्तुको के प्रति जताया आभार

जफराबाद। जौनपुर। रामनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत खोराबीर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव व पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू, के सौजन्य से जन आशीर्वाद कार्यक्रय उनके आवास परिसर मे संपन्न किया गया। जिसमे एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार वर्तमान सांसद बीपी सरोज को फिर दोबारा मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से जीतने का लोगो ने आशीर्वाद दिया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश जयवीर सिंह व मछली शहर सांसद बीपी सरोज रहे । इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मछली शहर जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ,पूर्व विधायक सुषमा पटेल,मड़ियाहूं विधायक डॉक्टर आरके पटेल,जखनिया विधायक बेदी राम,चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू,शैलेंद्र सिंह प्रमुख महासचिव एसबीएसपी, वाराणसी जिलाध्यक्ष गणेश चौहान ,जौनपुर जिलाध्यक्ष वृजभान राजभर ,शैलेश पाण्डेय मीडिया प्रोटोकॉल प्रभारी,चंद्रेश सिंह प्रबंधक, मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा,समाज सेवी विनय सिंह झगडू मड़ियाहू, ओमप्रकाश सिंह पूर्व प्रधान खोराबीर, अवकाशप्राप्त शिक्षक लल्लन सिंह खोराबीर, उमेश राजभर ,मड़ियाहूं मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह,भाजपा नेता डॉ० आलोक सिंह, डा0 अजय सिंह, नाहर सिंह, अंशू सिंह, टीटू सिंह, आदि सहित, सुभासपा,भाजपा,अपना दल एस के नेता कार्यकर्ता के अलावा प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित आस, पास के गांवो की जनता भारी तादाद मे जुटी थी। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित ओम प्रकाश दुबे पूर्व प्रधानाध्यापक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे आये सभी आगन्तुको के प्रति सुभासपा नेता पूर्व प्रमुख रामनगर अरविंद सिंह मखडू ने आभार जताया।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino