BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / चुनाव प्रचार केआखिरी दिन सपा नेता अखिलेश यादव जनता के दुखती रग पर हाथ रख, मड़ियाहू से चला पूर्वाचल फतह की चाल,बात जनता के मन की, मछलीशहर लोकसभा उम्मीदवार प्रिया सरोज की योग्यता बता सहयोग की बात कही

चुनाव प्रचार केआखिरी दिन सपा नेता अखिलेश यादव जनता के दुखती रग पर हाथ रख, मड़ियाहू से चला पूर्वाचल फतह की चाल,बात जनता के मन की, मछलीशहर लोकसभा उम्मीदवार प्रिया सरोज की योग्यता बता सहयोग की बात कही

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश आज नगर पंचायत मड़ियाहू के रामलीला मैदान मे आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जनता के मन की बात कही। अच्छे दिन आये क्या।अगर किसी के आये हो तो बताये। कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। किसानो की आय दोगुनी करने की बात कही गयी। लेकिन आज किसान का खेती से लागत मूल्य नही निकल पा रहा है। नैनो यूरिया जनता पर जबरदस्ती सरकार द्वारा थोपा गया। पैदावार बढ़ावा के लिए। कंपनी का मालिक जनता को धोखा देकर फरार हो गया। कहा कि इन्डिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। किसानो का कर्ज माफ होगा। किसानो के फसल का उचित लागत तय होगा। अखिलेश जनता की दुखती रग को पकड़कर बेबाकी से धारा प्रवाह बोल रहे थे। करोड़पतिओ का लाखों करोड का कर्ज माफ हो गया। गरीब किसान का लाख,दो लाख पाच लाख का कर्ज न माफ हो सका। कहा कि महंगाई की वजह मुनाफाखोरी है। जिसमे बड़े,बड़े उद्योगपतिओ का हाथ है। जब भाजपा
बड़ी बड़ी कंपनीओ से मोटा,मोटा करोड़ो मे चंदा लेगी तो महंगाई तो बढ़ेगी। परेशान जनता है। बेरोजगार पर क्या बोले गौर फरमाइये,युवा दर्द को बताया,हर घर परिवार मे पढ़ा लिखा,बेरोजगार युवक बैठा है। पेपर लीक परीक्षा रद्द,ऐसा कई बार हुआ,60 लाख युवा अपना भविष्य संवारना चाहे रहे थे। सरकार की मन्शा के तहत थे। जीवन की कहानी के शुरु मे ही धोखा। रोजगार की चाह,बेरोजगार बनाने का मुक्कमल इन्तजाम,लोकसभा चुनाव मे दो लड़ाई है। एक तरफ संविधान बचाना है। दूसरे तरफ संविधान बदलना है। अखिलेश की सरकार केंद्र मे बनते ही 30 लाख लोगो को सरकारी नौकरी मे खाली पद भरा जायेगा। फौज की नौकरी पक्की वर्दी,अग्निवीर खत्म होगा। मछलीशहर सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज को जीताने की अपील की, योग्यता बताया,युवा लीडरशिप की सोच का प्रतिनिधित्व एक नई दिशा प्रदान करेगी। अखिलेश ने मड़ियाहू से छोड़ा दिल जीत लेने वाली बात,जनता की दुखती रग को जनमानस मे रंखा,एनडीए को घेरा,चुनाव प्रचार का आखिरी दिन। 25 मई को चुनाव है। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino