BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मोदी•योगी की तपस्या,अमितशाह की खोपड़ी से पूर्वाचल मे भाजपा लक्ष्य की ओर है,विरोधी दलो का है मात देने की मजबूत किलेबंदी,अमूल दूध प्लांट और पूर्वाचल बनाम गुजरात है चुनावी मुद्दा

मोदी•योगी की तपस्या,अमितशाह की खोपड़ी से पूर्वाचल मे भाजपा लक्ष्य की ओर है,विरोधी दलो का है मात देने की मजबूत किलेबंदी,अमूल दूध प्लांट और पूर्वाचल बनाम गुजरात है चुनावी मुद्दा

जौनपुर। गुजरात के बाद पूर्वाचल स्वेत क्रान्ति के लिए जाना जायेगा। जमीन तैयार है। कार्य गतिमान है। स्वस्थ पशु से शुद्ध दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वाराणसी जौनपुर मार्ग के फूलपुर करखियाव मे बनास काशी संकुल बहुत ही मनभावन लग रहा है। भवन की खुबसूरती आकर्षक है। काशी से लखनऊ जाने और आने वालो का बरबस ही निगाह इस ओर आकर्षित हो रहा है। इस कंपनी का अमूल दूध के नाम से पूर्वाचल मे ख्याति है। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे आता है। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से जुड़ा है। लोकसभा चुनाव के दौरान मीडिया मे मछलीशहर सपा उम्मीदवार प्रिया सरोज ने जौनपुर की मीडिया से बातचीत मे यह बात चर्चा मे लायी। अमूल कंपनी मे लाखों युवाओ को रोजगार मिलने वाला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उदघाटन अवसर पर कहा था। कंपनी चालू है। गुजरातियो की ही भर्ती है। पूर्वाचल के लोगो को दरकिनार कर दिया गया। इस बात को मानो भाजपा के चाणक्य अमितशाह सुन रहे थे। भाजपा उम्मीदवार बीपी सरोज के समर्थन मे मतदान से पहले मड़ियाहू मे एक रैली को संबोधित करते हुए बोले कि अमूल दूध प्लांट पूर्वाचल के लिए वरदान है। सभी जिले के गांव गांव समिति बन रही है।जिसमे महिलाओ को जोड़ा जायेगा। हर घर लक्ष्मी मईया की कृपा होगी। वर्तमान समय मे जो पड़ताल मे मिल रहा है। कंपनी के एमडी संग्राम चौधरी का जो विचार है। पूर्वाचल के सभी जिलो के किसानो का जुड़ाव करना। दुग्ध उत्पादन पर जोर। शुद्ध गुणकारी दूध जनमानस मे उपलब्ध कराना। आर्थिक संपन्नता पर जोर है। डेरी दूध के लिए उपयोग की पशुओ का स्वास्थ्य लाभ,गोबर की कीमत,किसानो के आय को दोगुना करने का गुण समाहित है। गोबर के विविध उपयोग से जैविक खाद के अलावा उपयोग। बनास डेयरी के अध्यक्ष गुजरात विधान सभा अध्यक्ष शंकर चौधरी है। जो पांचवी बार विधायक है। गुजरात के थराद विधान सभा से विधायक है। मोदी के आप शिष्य है। डेयरी के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते मानव जीवन पथ सुगम बनाते राही चल चला चल का साथ निभाते पहल से पहल जोड़ा है। 2015 मे बनास डेयरी के अध्यक्ष बने और कार्यकाल दौरान स्वेत क्रान्ति को भारत के कई राज्यो मे बढ़ावा दिये। जिसका आन लाइन उल्लेख है। 29 सौ करोड़ के आस पास का कंपनी का लेना देना है, मड़ियाहू मे अमितशाह ने एक बात और कहा कि अमूल गुजरात की कंपनी है। मै भी गुजराती हू। पूर्वाचल बनाम गुजरात का ऐजेन्डा बनाकर विरोधी दल मजबूत राजनैतिक चाल से मतदाताओ को रुझाने का भरपूर प्रयास किये है। बाकी मुद्दे है ही, मोदी, योगी की तपस्या और अमितशाह की खोपड़ी से पूर्वाचल मे भाजपा का नैया लगेगी पार,विरोधी मात देने को है तत्पर। मुकाबला की मजबूत जोरकसी है। वोटो के ध्रुवीकरण का पूरा खेला चल रहा है। फेसबुक पर सभी राजनैतिक दल का विचार धारा है। सबके अपने अपने दावे है। गुजरात की दूसरी श्वेत क्रान्ति पूर्वाचल है। जो चुनावी सवाल है। काशी विश्वनाथ की कृपा से। जो सोच मोदी का है उस ओर भारत के लोगो का रुख है। बचा खोचा योगी खींच ले रहे है। भाजपा संगठन है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बातो पर भी जनता को यकीन है। पूर्वाचल समाजवाद का गढ़ है। बसपा का भी मजबूत आधार है। मोदी का परिवार अपना लिया है। जिसका सारा संसार परिवार हो वह फकीर नही तो क्या। जगदीश सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino