BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / विपक्ष के मजबूत घेराबंदी के बाबजूद वाराणसी संसदीय क्षेत्र के लोगो की भावना मे है मोदी की रिकॉर्ड मतो से जीत, शिवत्व जागृत,काशी कायाकल्प की ओर,भक्ति भावना से सराबोर बनारस मे भोलेनाथ की चलती है अपनी मर्जी

विपक्ष के मजबूत घेराबंदी के बाबजूद वाराणसी संसदीय क्षेत्र के लोगो की भावना मे है मोदी की रिकॉर्ड मतो से जीत, शिवत्व जागृत,काशी कायाकल्प की ओर,भक्ति भावना से सराबोर बनारस मे भोलेनाथ की चलती है अपनी मर्जी

जौनपुर। वाराणसी लोकसभा सीट का तापमान ज्यो,ज्यो चुनाव नजदीक आ रहा है। बढ़ रहा है।शनिवार 1जून 2024 को चुनाव है। चुनामी सरगर्मी तेज है। एक तरफ एनडीए गठबंधन तो दूसरी तरफ इन्डी गठबंधन का आमना,सामना है। भारत देश के प्रधानमंत्री हैट्रिक लगाने जा रहे है। ऐसी बात आमतौर से जनमानस मे विदित है। तीसरी बार सांसद बनना लगभग तय है। इधर सपा और कांग्रेस मोदी को हराने के लिए हर दाव लगा रहे है। देश भर से आये भाजपा नेता कार्यकर्ता मोदी के चुनाव प्रचार मे लगे है। जिसमे गुजरात के लोगो की विशेष मुस्तैदी है। मतदाताओ से मिलकर भाजपा को मत देकर मोदी के हाथो को मजबूत करने की बात कर रहे है। जबकि इण्डिया गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय है। मन्शा तो ऐसा है मोदी चुनाव हारे और अजय राय चुनाव जीते है। जबकि अधिकांश बनारस के लोगो के मिजाज मे मोदी है। काशी का बदलाव लोग देख रहे है।विरोधी दल चार सौ पार का मतलब जनता को समझा चुके है। भाजपा संविधान बदल देगी,आरक्षण खत्म कर देगी। जिसका जबाब भाजपा दे रही है। महंगाई और बेरोजगारी पर विपक्ष हमलावर है। संविदा के नौकरी पर सवाल किया जा रहा है। बनारस का विकास और बदलाव काशी विश्वनाथ की महिमा है। सत्य सनातन की नगरिया काशी बा,काशी ज्ञान की नगरी है। जिसका पौराणिक महत्व है। विश्व की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी काशी है। जीवत्व से शिवत्व और मरत्व से अमरत्व की कहानी का विशेष महत्व है। काशी की दशा और दिशा पल,पल बदलती रहती है। आत्मा का परमात्मा से जुड़ाव और साक्षात्कार गुरमुखी जीवो के लिए आसान है। सब कुछ बहुत पहले से यहा बना बनाया है। समय, समय पर रस का धार प्रस्फुटित होता रहता है। काशी बनारस और गुजरात का अध्यात्मिक जुड़ाव अनादि काल से है। जिसका जहां से लेना,देना है। उसको जाना पड़ता है। मोदी किसी जन्म मे काशी मे घोर तपस्या किये है। भोलेनाथ ने जो चाहा है। वही हो रहा है। इन्सान के वश मे कुछ नही है। चुनावी लड़ाई को विपक्ष वाराणसी बनाम गुजरात कहकर धार दे रही है। मोदी गुजराती है। अजय राय बनारस के है। लोकल बनाम बाहरी के मुद्दे को काशी की जनता स्वीकार नही कर रही है। जनता जबाब दे रही है। कह रही है बहुत से सांसद, विधायक, मंत्री हुए बनारस को क्यों नही बदल दिये। दस साल का बनारस और आजादी के बाद 2014 के पहले का बनारस देख लीजिए। फर्क साफ है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रताप सिंह बर्राह से वाराणसी संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के चुनाव पर चर्चा हुई। जिसमे उन्होंन कहा कि घर,घर मोदी का नारा बुलंद है। काशी वासी मोदी को अपना परिवार मानते है। काशी मे विश्व समाहित है।भारत के सभी प्रदेशो और विश्व के सभी देशो की धुरी है बनारस, यह कह लीजिए समूचे ब्रह्माण का संचालन यहा से हो रहा है। काशी का बदलाव सब देख रहे है। उन्होंन कहा कि महमूर गंज वाराणसी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पहुंचकर चुनाव संचालन समिति सदस्य अमराई वाडी विधान सभा गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल से मुलाकात हुई और चुनाव पर चर्चा हुआ। उन्होंन कहा चुनाव के कुशल संचालन के लिए सात सदस्यीय टीम गठित है। वाराणसी संसदीय क्षेत्र के जनमानस मे मोदी के प्रति अगाध प्रेम देखा जा रहा है। लोगो के भावना की पवित्रता मे मोदी की रिकॉर्ड मतो से जीत की झलक दिखाई दे रही है। भक्ति भावना से सराबोर काशी मे भोले बाबा की अपनी मर्जी है। उनकी चाह से ही मोदी मे शिवत्व जागृत है और काशी का कायाकल्प हो रहा है।बातचीत के दौरान सुरेन्द्र सिंह के साथ काशी क्षेत्र के भाजपा नेता सुनील सिंह, डौडी,भूपेंद्र कुमार दूबे,ननकू कठिराव,अनिल तिवारी आदि के साथ वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र गिरि उपस्थित रहे। जगदीश सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino