जौनपुर। मानसून आने से पहले नगर पंचायत मड़ियाहू नगर के विभिन्न मार्गो पर स्थित नालीओ का चौड़ीकरण और साफ, सफाई का काम कराने मे जुटा है। इस समय जिधर देखिये नाली बनाने मे कारीगर और श्रमिक लगे है। बरसात नजदीक है। वार्डो मे जल जमाव न हो इसके लिए नगर के सभी मार्गो पर स्थित नालीओ का मरम्मतीकरण के साथ जाम नालीओ को साफ किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने इस सिलसिले मे बताया कि नगर के नालीओ का साफ-सफाई हो रहा है। नाली चौड़ीकरण का कार्य मानक के अनुसार है। कहा कि नगर के स्वच्छता पर विशेष जोर है। इसी क्रम मे जाम नालीओ का सफाई हो रहा है। जहा नाली टूटी, फूटी है पानी का बहाव सुचारु नही है। उन नालीओ को भी ठीक कराया जा रहा है। कहा कि नगर पंचायत के अधिकारी,कर्मचारी जन सेवा के लिए तत्पर है।