BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / ईश्वर को जानने का विधि है,ध्यान साधना,मोदी और योगी है सनातन धर्म के पथ प्रदर्शक,गुरु कृपा से हो रहा है सब काम

ईश्वर को जानने का विधि है,ध्यान साधना,मोदी और योगी है सनातन धर्म के पथ प्रदर्शक,गुरु कृपा से हो रहा है सब काम

सतगुरु धाम। जौनपुर। भारत देश की सनातन परंपरा मे ध्यान का विशेष महत्व है। गुरुकुल मे पहले से ही आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का विधि ध्यान साधना है। जिसमे विचार शून्य होकर साधक गंभीर मौन मे चला जाता है। खुद को मिटा देता है और परमसत्ता से जुड़ जाता है। उस समय जो भी सोच का अभ्युदय होता है। वह अक्सर पूरा होने का संभावना रहता है। भारत देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इस समय कन्याकुमारी के स्वामी विवेकानंद राक मेमोरियल मे ध्यान साधना मे है। जो एक जून शनिवार को खत्म होगा। भारत देश के प्रत्येक आश्रमो का अपना,अपना ध्यान विधि है। जो गुरुकुल मे सदियो से चला आ रहा है। बहुत से साधक श्वास आने और जाने की क्रिया पर ध्यान करते है। नाभि से भी ध्यान होता है। खुद के शरीर पर भी साधक ध्यान करता है,हम कौन है। ओम,राम,ओम नम:शिवाय के अलावा बहुत से ऐसे सिद्ध और सैद्धांतिक मंत्र है,जिसका जाप करके साधु-संत महात्मा भव से पार हो रहे है। जीवात्मा से परमात्मा की अनूभूति और अनुभव प्राप्त कर रहे है। कबीर साहिब कहते अबधु अन्धाधुन्ध अँधियारा,कोई जानेगा,जानन हारा,या घट भीतर सूरज चन्दा,याही मे नव लख तारा,या घट भीतर रिद्धि,सिद्धि के भरे अटल भण्डारा,मनुष्य मे ही ईश्वर की संभावना है। ईश्वर को जानने का विधि ही ध्यान साधना है। जिस दिन से भारत देश का हर व्यक्ति ध्यान प्रक्रिया से जुड़ जायेगा तो उसके खुद के जीवन मे बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। ऐसे करोड़ो गुरमुखी मानव जीव है जो सतगुरुओ के मार्ग दर्शन मे ध्यान विधि को अपनाकर आनंद मय जीवन निफिकिर होकर जी रहे है। ऐसे भी हिमालय मे साधक मिल सकते है जो सैकड़ो ,वर्षो से ध्यान मे है। भारत के आश्रमो मे ध्यान का विशेष महत्व है। करोडो गुरमुखी मानव जीव अपने,अपने सदगुर से दीक्षा लेकर सुबह,शाम ध्यान कर रहे है। व्रम्हमुहुर्त मे ध्यान करने से एक बहुत अलग तरीके का पाजटिव उर्जा मिलता है। जिसका शब्दो मे वर्णन नही किया जा सकता है। अजपा जाप मे अन्तरमुखी होकर साधक राम, राम जब जपता है। जब अभ्यासी हो जाता है। अमृत की बूदे जिह्वा पर टपकने लगता है। जिसका स्वाद अवर्णनीय है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंती योगी आदित्यनाथ बहुत पहुंचे संत है। गोरखपुर के मठ मे भी ऐसे बहुत से योगी मिल सकते है जो सदैव ध्यान मे है। दास जगदीश सतगुरु धाम बर्राह जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino