BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भीषण गर्मी के तापमान से लोग हो रहे बेहाल,कलेजा तर करने के लिए नगर पंचायत मड़ियाहू ने एक दर्जन से अधिक स्थानो पर लगाया प्याऊ,मटका यानि देशी फ्रीज का पानी पीकर लोग हो रहे है तृप्त

भीषण गर्मी के तापमान से लोग हो रहे बेहाल,कलेजा तर करने के लिए नगर पंचायत मड़ियाहू ने एक दर्जन से अधिक स्थानो पर लगाया प्याऊ,मटका यानि देशी फ्रीज का पानी पीकर लोग हो रहे है तृप्त

जौनपुर। जल ही जीवन है।भीषण गर्मी और उमस से इन्सान बिलबिला उठा है। आसमान से आग बरष रहा है। मनुष्य का तापमान तो है ही उपर से सूर्य भी तप रहा है। जिससे तापमान बढ़ गया है। ऐसे मे नागरिको को शीतल जल पीने के लिए नगर पंचायत मड़ियाहू द्वारा नगर के एक दर्जन से अधिक स्थानो पर नि: शुल्क प्याउ की व्यवस्था किया गया है। प्यासा इन्सान मटके का पानी पीकर तृप्त हो रहा है और व्यवस्था को दुआ कर रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने बताया कि तपिश को देखते हुए नगर के एक दर्जन से अधिक स्थानो पर प्याऊ की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा किया गया है। पानी पिलाने के लिए नगर पंचायत का कर्मचारी तैनात है। इसके अलावा नगर के हर मार्ग पर बहुत पहले से आरो प्लांट लगा है। जिससे नगर और दूर दराज से आये लोग ठंडा और शुद्ध जल पी रहे है। मड़ियाहू नगर मे मड़ियाहू तहसील का मुख्यालय है। पुलिस कोतवाली है। अनेको स्कूल कालेज है। जिस वजह से नगर मे आने और जाने वालो की काफी संख्या होती है। ऐसे मे भीषण गर्मी मे कलेजा को तर करने के लिए नगर पंचायत ने पीने के पानी का पुख्ता इंतजाम किया है। मटका का पानी पीने का स्वाद ही कुछ अलग होता है। जिसका दिल मे कुछ देर तक तरावट बना रहता है। मटका को लोग देशी फ्रीज भी कहते है। सुबह और शाम मे तापमान कम रहता है। दस बजे के आस-पास से तापमान बढ़ने लगता है जो लगभग शाम 6 बजे तक गर्म हवा के साथ आसमान से जैसे आग बरष रहा हो,लोग ऐसा महसूस कर रहे है। नगर पंचायत के प्याऊ व्यवस्था की जनमानस मे प्रशंसा है।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino