सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

रामनगर ब्लाक मे बह रही विकास की गंगा,मनरेगा योजना के तहत कच्चा,पक्का काम पर जोर,जून माह की तीन तारीख तक 8,893 श्रमिको को मिला काम

जौनपुर। रामनगर विकास खंड के अधिकांश ग्राम सभाओ मे विकास की गंगा बह रही है। मनरेगा योजना के तहत कच्चा और पक्का काम पर जोर है। जबकि श्रमिको को खूब काम मिल रहा है। एक जून माह 2024 की बात करे तो मनरेगा श्रमिक हाजिरी की बेबसाइट के अनुसार 54 ग्राम सभाओ मे 107 वर्क के लिए 376 मास्टर रोल निकला है,3280 श्रमिको को काम मिला है। जबकि 2 जून की जो कहानी है। उसमे 91 वर्क के लिए 320 मास्टर रोल निकला है। वही 2772 श्रमिको ने काम किया है। 50 ग्राम सभा मे काम हुआ है। 3 जून को 93 काम के लिए 327 मास्टर रोल निकला है। 2841मनरेगा श्रमिको ने काम किया है। 53 ग्राम सभाओ मे विकास की गंगा बही। कुल मिलाकर जून माह की तीन तारीख तक 8,893 मनरेगा श्रमिको को काम मिला। जिस तेजी से रामनगर ब्लाक का विकास हो रहा। ऐसे मे भारत को विकसित राष्ट्र बनने मे समय लग सकता है। लेकिन रामनगर जल्द ही विकसित ब्लाक की श्रेणी मे आ सकता है। जेडी सिंह