BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / विकास के फाइलो का अगर अवलोकन किया जाय तो जौनपुर का रामनगर क्षेत्र पंचायत रच सकता है इतिहास,जमीनी हकीकत क्या है यह तो राम जाने

विकास के फाइलो का अगर अवलोकन किया जाय तो जौनपुर का रामनगर क्षेत्र पंचायत रच सकता है इतिहास,जमीनी हकीकत क्या है यह तो राम जाने

जौनपुर। क्षेत्र पंचायत रामनगर के विकास कार्यो पर भी नजर डाला जाना चाहिए और जमीनी धरातल क्या है कागजी विकास तक मामला सिमित है या विकास एक सतत प्रक्रिया है के तहत क्षेत्र पंचायत विकास की ओर अग्रसर है।
संभवत: आवागमन की सुविधा के लिए सड़को का जाल बिछ चुका है। रोशनी के लिए हाईमास्ट लाइटे रात होते ही जगमग,जगमग करने लगती है। एक गांव से दूसरे गांव तक के लिए जोड़ने वाली बहुतो बनी खडन्जा की सड़को की गुणवत्ता मानक के अनुरूप है या नही,इस पर भी शासन सत्ता का नजर होना चाहिए। पिछला पंचवर्षीय और वर्तमान समय के विकास की फाइलो को यदि खंगाला जाय तो फाइलो का बहुत बड़ा अंबार लग सकता है। क्षेत्र पंचायत के विकास के इतिहास मे इतनी विकास की फाइल कभी नही बनी होगी। जितनी इधर कुछ वर्षो मे बनी है। शासन सत्ता अगर गौर करे और विकास के फाइलो का अवलोकन करते जमीनी सच्चाई का पता लगाये तो जमीनी सच्चाई चौकाने वाली हो सकती है। क्षेत्र पंचायत की बैठक कुछ दिनो पहले हुई तो जफराबाद विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रताप यादव ने सदन मे यह बात जोर देकर कहा था कि विकास कार्य धरातल पर दिखना चाहिए। विकास का कागजी घोड़ा अगर ज्यादा दौडा होगा तो शासन सत्ता को चाहिए जमीनी हकीकत को जनता के सामने उजागर करे,जिससे लोग क्षेत्र पंचायत द्वारा कराये गये विकास की जानकारी प्राप्त कर सके। विकास कार्यो के लगे बोर्ड से विकास कार्य का पता चल सकता है और गुणवत्ता की जांच हो सकती है।हालांकि कुछ ही कार्यो मे विकास का बोर्ड लगा हो सकता है ऐसी संभावना है।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino