BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / आखिर क्यों किराया नही दे रहे नगर पंचायत मड़ियाहू के दुकानदार,कार्यवाही मे तालाबंदी की नौबत,नोटिस पर नोटिस कोई फर्क नही,एक करोड का वर्क आर्डर जल्द हो सकता है जारी,नगर के विकास खातिर

आखिर क्यों किराया नही दे रहे नगर पंचायत मड़ियाहू के दुकानदार,कार्यवाही मे तालाबंदी की नौबत,नोटिस पर नोटिस कोई फर्क नही,एक करोड का वर्क आर्डर जल्द हो सकता है जारी,नगर के विकास खातिर

जौनपुर। नगर पंचायत मड़ियाहू के दुकान का किरायेदार पुराना किराया नही दे रहे है। नोटिस पर नोटिस देने का क्रम जारी है। लेकिन किरायेदारो पर इसका कोई असर नही है। ध्वनि विस्तार यन्त्र से भी किराये की मांग की। सेहद पर कोई असर नही। नगर पंचायत मड़ियाहू ईओ चंदन सिंह गौड से बातचीत मे यह बात प्रकाश मे आया है। अब आगे टाउन एरिया फिर एक बार नोटिस भेज सकती है। किराया न मिला तो बात आगे बढ़कर तालाबंदी तक आ सकती है। ईओ ने बताया कि जल मूल्य और गृहकर लोग कार्यालय आकर जमा कर देते है। टीम भी लगकर वसूली करता है। नगर पंचायत दुकानो का भी किराया बढ़ा सकता है। ईओ की मन्शा है। सालाना 50 लाख की वसूली का शासन का लक्ष्य है। कर करेत्तर मे सर्विस चार्ज,नक्शा,जलमूल्य,निविदा का पैसा जमा होता है। नगर स्वच्छ है,साफ, सफाई का इन्तजाम पक्का है। पेयजल की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। प्रकाश ही प्रकाश दिखे नगर रात मे भी दिन जैसा दिखे। इसके लिए 75 लाइट लगेगा। बताया कि पन्द्रहवे वित्त मे लगभग एक करोड के आस पास का टेंडर हो गया है। जिसमे निर्माण कार्य, इन्टरलाकिग,नाली निर्माण,एम,आर,एफ सेन्टर,सीसी रोड,वाच टावर आदि बनेगा। हाई मास्ट लाइट भी लगेगा। कहा कि एक हफ्ते मे वर्क आर्डर जारी होगा। आखिर वजह क्या है नगर पंचायत के दुकानदार पुराना किराया क्यो नही दे रहे है। इधर बात तालाबंदी तक आ गयी है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino