BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / आज है वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का 28 वा दीक्षान्त समारोह,महंथ अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन मे पूर्वान्ह 10•30 बजे से शुरु होगा कार्यक्रम

आज है वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का 28 वा दीक्षान्त समारोह,महंथ अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन मे पूर्वान्ह 10•30 बजे से शुरु होगा कार्यक्रम

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर (उ.प्र.) में 28वां दीक्षान्त समारोह, 22 सितम्बर 2024 को
सतगुरु दर्पण, सितंबर 22, 2024

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर उ.प्र.
पत्रांक : 10981/सा.प्रशा./2024 दिनांक : 18/09/2024
प्रेस विज्ञप्ति
28वां दीक्षान्त समारोह, 22 सितम्बर 2024
वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय का 28वां दीक्षांत समारोह दिनांक 22 सितम्बर, 2024 को विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में पूर्वान्ह 10:30 बजे से आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। श्रीमती आनंदी बेन पटेल, माननीय कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश समारोह की अध्यक्षता करेंगी। डॉ. आशुतोष तिवारी, संस्थापक निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मटेरियल्स (आई.ए.ए.एम.), स्वीडन समारोह के मुख्य अतिथि, श्री योगेन्द्र उपाध्याय, माननीय मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं श्रीमती रजनी तिवारी, माननीय राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार विशिष्ट अतिथि होंगे।
विश्वविद्यालय के समस्त सम्मानित आचार्य, उपाचार्य, प्राध्यापक, परिषदों के सम्मानित सदस्य, पदाधिकारियों एवं संबंधित जन दिनांक 22.09.2024 को पूर्वान्ह 10:30 बजे विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर सादर आमंत्रित हैं। निमंत्रण पत्र अलग से प्रेषित किए गए हैं। पीएच.डी. उपाधिधारकों तथा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ता छात्र/छात्राओं को पत्र के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। सर्व सम्बन्धित को निमंत्रण पत्र/सूचना पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।
कुलसचिव

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino