BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / शान्तिपूर्वक प्रसन्नता से मनाये त्योहार,मड़ियाहू सीओ सर्किल मे स्थापित है 300 से अधिक दुर्गा प्रतिमा,विश्व मानव के कल्याण का हो रहा है उदघोष

शान्तिपूर्वक प्रसन्नता से मनाये त्योहार,मड़ियाहू सीओ सर्किल मे स्थापित है 300 से अधिक दुर्गा प्रतिमा,विश्व मानव के कल्याण का हो रहा है उदघोष

जौनपुर। 9अक्टूबर 2024 बुधवार। विश्व के मानव का कल्याण,धर्म की जय,अधर्म का नाश,प्राणियो मे सदभावना जैसा उदघोष नवरात्र के पावन पर्व पर भारत देश के दुर्गा पंडालो व मंदिरो से अनवरत हो रहा है। मातृत्व शक्ति की पूजा है।वंदना है। साथ ही राम के आदर्श जीवन का मंचन है। अच्छाई की जीत है। बुराई की हार है। सत्य की विजय है। असत्य की हार है। असुरता का दमन है। देवत्व की प्रकृति का सृजन है। साकारात्मकता की पहल है। नकारात्मकता पर सच्चाई और अच्छाई का प्रहार है। जय और विजय के बोध मे ब्रम्ह और शक्ति का ज्ञान है। माता शक्ति है तो पिता ब्रम्ह है। जो सृजन कर्ता है। जैसी अनूभूति का हर क्षण आभास है। माहौल दिव्य है,भव्य है। त्योहार का उत्सव है। मातृत्व शक्ति के विभिन्न स्वरूपो की पूजा है तो रामयुग की चर्चा है। मंचन है,दर्शन है। आत्मबोध है। आत्मा का परमात्मा से जुड़ाव है। प्रकाश है। जिसकी रोशनी मे ईश्वरीय अनूभूति है। पुलिस उपाधीक्षक मड़ियाहू विवेक सिंह से मंगलवार को बातचीत के दौरान आगामी त्योहारो को सकुशल शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा से संबंधित सवाल किया गया। जिसके जबाब मे उन्होंन कहा कि सीओ सर्किल के मड़ियाहू कोतवाली,नेवढ़िया,रामपुर,बरसठी आदि थाना क्षेत्रो मे तीन सौ से अधिक दुर्गा प्रतिमाओ को स्थापित किया गया है। जहा सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस की डियूटी लगी है। प्रतिमाओ के विसर्जन स्थल को साफ कराया जा रहा है। सभी मूर्तियो के साथ फोर्स लगेगे और विसर्जन करायेगे। मड़ियाहू और गोपालापुर के दशमी और भरत मिलाप को लेकर विशेष चौकसी है। सर्किल के फोर्स के साथ जिले से फोर्स का डिमांड किया गया है। सकुशल व शान्तिपूर्ण तरीके से त्योहारो को संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। साथ ही वाराणसी और भदोही से सटे बार्डर पर चेकिंग कराया जा रहा है। शान्तिपूर्वक प्रसन्नता से त्योहार मनाये। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino