BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / ग्राम सभाओ के विकास को जनवाना होगा,ऐसा न करने पर रुक सकता है भुगतान,रामनगर विकास खण्ड विकास की ओर अग्रसर, विकसित होने मे लगेगा समय,अधिकारी सख्त

ग्राम सभाओ के विकास को जनवाना होगा,ऐसा न करने पर रुक सकता है भुगतान,रामनगर विकास खण्ड विकास की ओर अग्रसर, विकसित होने मे लगेगा समय,अधिकारी सख्त

रामनगर।जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के सभी ग्राम सभा निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है। गांववासी भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के जनकल्याण कारी योजना का लाभ तो प्राप्त कर रहे है। साथ ही बेहतर जनबुनियादी सुविधाओ का सुख भोग रहे है। विकास तो सतत प्रक्रिया है जो चलता रहेगा। लेकिन अभी गांवो के विकसित होने मे काफी समय लगेगा। खण्ड विकास अधिकारी रामनगर रेनू चौधरी से विकास को लेकर चर्चा हुई। जिसमे उन्होंन कहा कि सरकार के मन्शा के तहत गांवो का विकास हो रहा है। सरकारी योजनाओ का लाभ जरुरत मंदो को मिल रहा है। लाभार्थीओ की काफी संख्या है। जिसे इनकार नही किया जा सकता है। कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से जिसके सर पर क्षत नही था। उसका घर बन गया। अब लोग सुख चैन से जीवन का गुजर बशर कर रहे है। सर्वे पुन: जारी है। आवास अब उनको मिलेगा जो पात्र है और छूट गये है। अमृत सरोवर के अधूरे कार्य पूरे किये जायेगे। घरो के नाबदान के जल निकासी के लिए नाली निर्माण पर जोर है। उन्होंन कहा कि विकास कार्य के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान है। कहा कि सीआईबी बोर्ड हर प्रोजेक्ट पर लगना जरुरी है। न लगने की दशा मे ग्रामसभा का भुगतान रोक दिया जायेगा। प्रोजेक्ट की स्वीकृति होने पर बोर्ड लगाना है। स्टीमेट कितने का है। कार्य का नाम, कार्य का कोड संख्या,अनुमानित लागत,कार्य का लम्बाई, चौड़ीई,कार्यदायी संस्था का नाम,बोर्ड सप्लाई करने वाले संस्था का नाम, संबंधित अधिकारी,कर्मचारी का नाम,कितने मन्डेज मे कार्य पूर्ण होगा। दरअसल ग्राम सभाओ मे विकास कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। जिसे जनवाया कम जाता है। बहुत ग्राम सभाओ मे प्रोजेक्ट का काम पूरा हो गया। बाबजूद सीआईबी बोर्ड नही लगा है। खण्ड विकास अधिकारी इस समय इसको लेकर सख्त है। ग्राम सभाओ मे जाकर विकास कार्यो के गुणवत्ता की परख कर रही है। सीआईबी बोर्ड लगा है तो ही विकास कार्य का भुगतान हो रहा है।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino