BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / नारी सशक्तिकरण की सोच को किया गया नमन,स्व• मालती सिंह की 21वी पुण्य तिथि बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ संकल्प दिवस के रुप मे मना

नारी सशक्तिकरण की सोच को किया गया नमन,स्व• मालती सिंह की 21वी पुण्य तिथि बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ संकल्प दिवस के रुप मे मना

जौनपुर। नारी सशक्तिकरण की सोच को याद किया। नमन किया गया।मातृत्व शक्ति को महसूस करते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संकल्प दिवस के रुप मे स्व• मालती सिंह महाविद्यालय अंबरपुर मड़ियाहू मे मालती सिंह की 21वी पुण्यतिथि मनाई गयी। जिसमे कालेज की छात्राओ द्वारा महिला सशक्तिकरण पर अनेको कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। जन्मदायनी मां के पुण्य,प्रताप की चर्चा हुई। जिसमे एक सोच के प्रकाश का आलोक सूर्य की रोशनी की तरह चमक रहा है। जीवन और मृत्यु के खेल मे जीवन की सार्थकता तब बढ़ जाती है। जब सार्थक पहल की चर्चा होती है। अरविंद सिंह दारा की माता मालती सिंह ने महाविद्यालय खोलने की बात कही थी और लड़कियो के लिए नि:शुल्क बस सेवा। जिसे महाविद्यालय परिवार बखूबी निभा रहा है। कालेज ने अब तक तमाम प्रतिभाओ को निखार करके उचे मुकाम पर पहुंचाने का काम किया है।25 अक्टूबर को विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी स्व• मालती सिंह की पुण्य तिथि पर लोगो ने उन्हे याद किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण करके भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर ने पुण्य तिथि अवसर पर अपने संबोधन मे मां मालती सिंह के सोच को नमन किया। कहा कि महाविद्यालय की संरचना मे मातृत्व भाव और शक्ति सन्निहित है। जो धरती रुपी मां के आचल मे बैठे हजारों लोग कार्यक्रम के सहभागी बने है उनको आशीर्वाद प्रदान कर रही है। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने अपने उदबोधन मे कहा कि माता पिता भगवान है। जिनकी सेवा करना सबसे बड़ा महान कार्य है। कहा नारी सशक्तिकरण का दौर चल रहा है। इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक अरविंद सिंह दारा ने स्वागत भाषण मे उपस्थित जनो को सम्मान से नवाजा और कार्यक्रम मे सहभागिता के लिए कृतज्ञता जाहिर की। जबकि अखिल प्रताप सिंह सोमवंशी ने महाविद्यालय परिवार के साथ मिलकर कार्यक्रम का तानाबाना बुना। इस अवसर पर राकेश सिंह,विनोद जायसवाल, अरविंद चौरसिया सभासद,रविमौर्य सभासद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino