BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / नेवढ़िया थाना क्षेत्र मे है 66 हिस्ट्रीशीटर, 36 है बीट,15 पुलिस उपनिरीक्षक 132 गांवो के डेढ लाख लोंगो के सुरक्षा मे है मुस्तैद,गांव के मनबढो पर है पुलिस की सतर्क दृष्टि

नेवढ़िया थाना क्षेत्र मे है 66 हिस्ट्रीशीटर, 36 है बीट,15 पुलिस उपनिरीक्षक 132 गांवो के डेढ लाख लोंगो के सुरक्षा मे है मुस्तैद,गांव के मनबढो पर है पुलिस की सतर्क दृष्टि

जौनपुर। थाना पुलिस और पब्लिक के आपसी तालमेल से अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण लग सकता है। बेहिचक थानाध्यक्ष नेवढ़िया,पुलिस उपाधीक्षक मड़ियाहू,पुलिस अधीक्षक जौनपुर से अपनी समस्या के लिए बात करिये। न्याय पथ अपनाइये, अन्याय करके अन्यायी न बनिये। अपराध से बचिये, जीवन को सुगमता से जीये। जीवन का मतलब है आनंद। अनुशासित और मर्यादित जीवन जीने के लिए भारतीय संस्कार को अपनाये,सम्मान दे सम्मान पाये,प्रेम दे प्रेम पाये,खुशी देगे तो खुशी मिलेगा। यदि किसी को दुख देगे तो दुख मिलेगा। प्रकृति के विधान के साथ संविधान है। जिसमे न्याय मंदिर की गरिमा है। न्याय ही हम सबका जीवन आधार है। एक बनो नेक बनो। थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमित पाण्डेय से शनिवार शाम लगभग चार बजे के आस-पास भेट मुलाकात कार्यक्रम के तहत विशेष बातचीत हुई। जिसमे उनसे अपराध रोकने के बाबत सवाल किये। जिसमे उन्होंन कहा कि पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन मे चलाये गये अभियान के तहत बहुत पुराने और नये अपराधीओ के गतिविधियो पर नजर है। कहा है किस जगह है क्या कर रहे है। मोबाइल नंबर पर उनसे बातचीत भी किया जा रहा है। आवश्यक जानकारी ली जा रही है। बताया नेवढिया थाना क्षेत्र मे 66 हिस्ट्रीशीटर है। जिनकी हिस्ट्रीशीट खुली है। इनके हर गतिविध पर सतर्क दृष्टि है। 36 बीट है। 15 पुलिस उपनिरीक्षक थाने के 132 गांवो के लगभग डेढ लाख लोंगो के सुरक्षा मे मुस्तैद है। आगे बातचीत मे उनसे जब पूछा गया कि क्या नये,पुराने अपराधी के साथ हिस्ट्रीशीटर नये अपराधीओ को जन्म देते है। जबाब मे उन्होंन कहा कि पंजीकृत अपराधीओ पर पुलिस की नजर रहती है। कहा कि गांवो मे कुछ मनबढ किस्म के लोग है जो कही न कही से अपराध को बढ़ावा देने का काम कर रहे है। जिन्हे चिन्हित करके सूचीबद्ध किया जा रहा है। दरअसल गांवो मे कुछ लोग ऐसे होते है अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिए दूर से खेलते है। गांव के ही नागरिको को आपस मे लड़ाते है। मारपीट जैसा अपराध होने पर फिर पंचायत करते है। आगे की लीला क्या है पब्लिक है सब जानती है। गांवो जैसा कही सुकून नही,गांव परिवार है। जिसमे सबके कुल खानपान पुरखा पुरनिया की यादे है। आओ हम सब मिलकर नेवढ़िया थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाये। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram