BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / श्रीराम जानकी मंदिर डौडी मे बह रही है अध्यात्मिक ज्ञान की गंगा,7 मार्च को राम, लक्ष्मण, सीता,हनुमान के मूर्ति की होगी स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा

श्रीराम जानकी मंदिर डौडी मे बह रही है अध्यात्मिक ज्ञान की गंगा,7 मार्च को राम, लक्ष्मण, सीता,हनुमान के मूर्ति की होगी स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा

जौनपुर। रामनगर विकास खण्ड के प्राचीन रामजानकी मंदिर डौडी मे अध्यात्मिक माहौल है। भक्त और भगवान की चर्चा है। वात्सल्य प्रेम है। ईश्वरीय भाव है। जिसमे भगवान की दिव्य और भव्य अनूभूति है। आस्था और विश्वास मे ही भगवान का फल है। हरि इच्छा से सब प्रकृति मे घट रहा है। समय की अपनी महिमा है। वर्णन है। जो होना है, समय आने पर अपने आप होता है। समय पर जन्म है। मृत्यु है। कर्ता ईश्वर है। मानव मात्र निमित्त है। ईश्वर जो चाहता है। वही होता है। समय आया पूज्य अवधेश दास जी महाराज ने शरीर छोड़ दिया। दिनेश दास,धीरज महाराज जी मंदिर का वैदिक विधान के तहत महंत बन गये। समय का चक्र है। जो गतिमान है। राम आस्था है। पूजा है। विश्वास है।दर्शन है। तत्व है। ज्ञान है। ध्यान है। जप है। तप है। योग है। वैराग्य है। मानव मंदिर मे रम रहे है। जो प्रतिष्ठित है। जिनके प्राण से धरती के समस्त जीवो का प्राण जुड़ा है। धरती पर मनुष्य सबसे होशियार प्राणी है। जो अनादि काल से भगवान को जानने और मानने मे लगा है। साक्षी भाव मे हर क्षण ईश्वर को महसूस किया जा सकता है। श्रीराम जानकी मंदिर डौडी मे 1मार्च 2025 से श्री भागवत कथा प्रारंभ है। कथा व्यास अवनीश दास महाराज और आचार्य कृष्ण गोपाल पाण्डेय की गरिमामय उपस्थिति मे श्री भागवत महात्म्य को श्रद्धालु जन नित्य आत्म सात कर रहे है। 3 मार्च को वेदी पूजन व मूर्ति के सभी न्याय कार्यक्रम संपन्न हो गये है। 7 मार्च को मूर्ति स्थापना,प्राण प्रतिष्ठा,हवन-पूजन व भण्डारा होगा। मंदिर के महंथ दिनेश दास जी महाराज से इस परिप्रेक्ष्य मे बातचीत हुई। जिसमे उन्होंन कहा कि श्रीराम, लक्ष्मण,सीता,हनुमान जी की नई मूर्ति का स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा। इसके बाद पुरानी खंडित मूर्तियो को विसर्जित किया जायेगा। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino