BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जौनपुर के बर्राह गांव की बेटी प्रिया सिंह का महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग मे मुख्य पर्यवेक्षक अधिकारी के पद पर चयन, ग्रामीणो ने बैंड बाजे के साथ माल्यार्पण कर किया स्वागत

जौनपुर के बर्राह गांव की बेटी प्रिया सिंह का महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग मे मुख्य पर्यवेक्षक अधिकारी के पद पर चयन, ग्रामीणो ने बैंड बाजे के साथ माल्यार्पण कर किया स्वागत

जौनपुर। महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग मे मुख्य पर्यवेक्षक अधिकारी के पद पर चयनित प्रिया सिंह रविवार को अपने गांव बर्राह पहुंची। जहां ग्रामीणों ने बैंड बाजे के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस परिप्रेक्ष्य मे मुख्य पर्यवेक्षक अधिकारी से बातचीत हुई। जिसमें उनसे पूछा गया। दायित्व के निर्वहन को लेकर कैसी सजगता रहेगी। जबाब में उन्होंने कहां कि विभाग के उद्देश्य की पूर्ति करना और बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देना। जिसमें उनके स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण शामिल हैं।
महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग,भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के कल्याण और विकास से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों को तैयार करना और लागू करना है।
महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक अवसरों तक समान पहुंच प्रदान करना, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
बच्चों के शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण बनाना, जिसमें उनकी देखभाल, शिक्षा, और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कहा कि
महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या से निपटना,और उनके स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार करना।
महिलाओं और बच्चों के अधिकारों, कल्याण,और विकास के बारे में जागरूकता बढ़ाना। सफलता के श्रेय के सवाल पर उन्होंने कहा कि ईश्वर को धन्यवाद है,माता रिनू सिंह,पिता प्रदीप सिंह के आशीर्वाद से यह मुकाम हासिल हुआ। क्षेत्र पंचायत सदस्य उदयभान सिंह ने कहा कि आत्मबल मजबूत है तो सफलता कदम चूमेगी। ज्ञानी सिंह ने कहा कि गांव की बेटी के अधिकारी बनने से गांव मे खुशी है।अब और बेटियां इससे प्रेरित होगी। पंमन सिंह ने कहा कि बड़ी हस्तियां बड़े संकट में विकास पाती है। चिन्तामणि मिश्र ने कहा कि मेहनत का फल सुखदायी होता। प्रिया सिंह के अधिकारी बनने पर गांव की महिलाओं, पुरुषों,बच्चों मे अपार खुशी है। खुशी के अवसर पर मनबोध सिंह सुरेन्द्र सिंह, लुट्टूर सिंह, दयाशंकर सिंह, सुनील सिंह, दिलीप सिंह,हरेंद्र सिंह, राम अचल सिंह,उमाकांत सिंह,जय प्रकाश सिंह,पप्पू सिंह नवापुर,अरुण कुमार मिश्र, विजय कुमार पटेल, जगरनाथ राजभर,राम औतार, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे‌। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino