BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / पंचायत चुनाव की आहट, वर्तमान प्रधान सत्ता बनी रहे के लिए बिछानी शुरू किये बिसात,रामनगर के ग्राम सभाओं मे चुनावी सरगर्मी तेज,प्रशासन चुनावी औपचारिकताओं को पूर्ण करने मे जुटा

पंचायत चुनाव की आहट, वर्तमान प्रधान सत्ता बनी रहे के लिए बिछानी शुरू किये बिसात,रामनगर के ग्राम सभाओं मे चुनावी सरगर्मी तेज,प्रशासन चुनावी औपचारिकताओं को पूर्ण करने मे जुटा

जौनपुर। पंचायत चुनाव की आहट से ग्राम सभाओं मे चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। वर्तमान प्रधान सत्ता बनी रहे इसके लिए चुनावी बिसात बिछाना शुरु कर दिये है। जबकि लड़ने और लड़ाने वाले राजनीति के विशेषज्ञों ने किसको प्रधानी का चुनाव लड़ाना है किसे हराना है किसे जीताना है कि चर्चा शुरु कर दिये है। बहुत से युवा नेता आगे आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधानी,जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद‌ के लिए चुनाव लड़ सकते है। खण्ड विकास अधिकारी रामनगर रेनू चौधरी ने पंचायत चुनाव के संबंध मे बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव से संबंधित सभी औपचारिकताओं के पूर्णता के लिए काम शुरु है। समय पर शांति पूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए शासन, प्रशासन प्रतिबद्ध है। ग्राम सभाओं का परिसीमन पूरा होने की ओर है। आगे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य होगा। सीटों पर आरक्षण तय करने की प्रक्रिया मे तेजी लाया जायेगा। 2026 मे पंचायत चुनाव होगा। रामनगर ब्लॉक क्षेत्र मे 99 ग्राम सभा है। कुल‌ आबादी 2 लाख 11 हजार के आस पास है।‌ 261 बूथ है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino