जौनपुर। क्षेत्र पंचायत की वजह से रामनगर ब्लॉक मुख्यालय अपने दयनीय दशा पर आंसू बहा रहा है।भवन अच्छा खासा दिख रहा था। शोभनीय था। लेकिन लोगों की मन्शा बनी। इसका मरम्मत कराया जाय। फिर क्या ब्लॉक मुख्यालय भवन के छत को तोड़ दिया गया। निर्माण कार्य की जो गति है इससे लगता है बनने मे लंबा वक्त लग सकता है। इधर भवन के खस्ता हाल होने से ब्लाक मुख्यालय का कार्य खण्ड विकास अधिकारी के आवास से संचालित हो रहा है। इस बात की ब्लॉक क्षेत्र के जनमानस मे चर्चा है कि लगभग 40 से 50 लाख का बजट सिर्फ छत को तोड़ने और ढालने मे खर्च हो सकता है। अगर देखा जाय तो ठीक से काम हुआ होता तो अब तक ब्लॉक मुख्यालय भवन का छत कभी का बन गया होता। देर होने के संबंध में लोग चर्चा कर रहे है बजट ज्यादा है, इसलिए देर तक काम हो रहा है। ताकि लोग समझ सके देर तक काम हुआ तो पैसा ज्यादा खर्च हुआ होगा, बरसात का मौसम है। वर्षा हो भी रहा है। ऐसे मे
अधिकारी कर्मचारी को काम करने मे परेशानी हो रही है। इस सिलसिले मे एडीओ पंचायत रामनगर त्रिभुवन यादव से जब पूछा गया कि ब्लॉक मुख्यालय भवन का छत कब तक बनकर तैयार होगा और कितने राशि की स्वीकृति है। जबाब मे उन्होंने कहा कि यह कार्य क्षेत्र पंचायत से हो रहा है। कब तक बनेगा और कितना बजट है प्रमुख जी से पूछ लीजिए। बरसात का मौसम है। ब्लॉक मुख्यालय का दयनीय दशा देखकर ब्लॉक मुख्यालय आने जाने वाले लोग तरह-तरह की टिप्पणी करते सुने जा सकते है। जेडी सिंह