BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / राजनैतिक दलों की गुलामी झेल रही है भारत देश की अधिकांश जनता,माना की अब तक के सबसे सुयोग्य प्रधानमंत्री है नरेन्द्र मोदी, चिकित्सा और शिक्षा सबकों फ्री कर दिया जाय तो देश की महानता में लग सकता है चार चांद, महाक्रांति का आगाज हो गया,सतगुरु दर्पण के संपादक की टगरी ईश्वर ने तुड़वाया,अब बिस्तर पर सोये, सोये आन्दोलन को नैतिक रुप से दिया जायेगा धार,जय जिन्दाराम

राजनैतिक दलों की गुलामी झेल रही है भारत देश की अधिकांश जनता,माना की अब तक के सबसे सुयोग्य प्रधानमंत्री है नरेन्द्र मोदी, चिकित्सा और शिक्षा सबकों फ्री कर दिया जाय तो देश की महानता में लग सकता है चार चांद, महाक्रांति का आगाज हो गया,सतगुरु दर्पण के संपादक की टगरी ईश्वर ने तुड़वाया,अब बिस्तर पर सोये, सोये आन्दोलन को नैतिक रुप से दिया जायेगा धार,जय जिन्दाराम

जौनपुर। माना कि भारत देश के अब तक के सबसे सुयोग्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जिनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा देश दुनिया के आम जनमानस में विदित है। सोच बदल रहा है।‌ देश बदल रहा है। भारत का विश्व में डंका बज रहा है।‌ राष्ट्र और राष्ट्रीयता से लोग ओत,प्रोत होकर सुकून और शांति का जीवन व्यतीत कर रहे है। देश के अमूमन लोग राजनैतिक दलों की गुलामी झेल रहे है। जो जिस दल से जुड़ा है उसका अंध भक्त बना
जिन्दाबाद, मुर्दाबाद के नारे लगा रहा है। राजनैतिक दलों के जितने नेता है कुछ लोगों को छोड़ दिया जाय तो सब आपस में मिले है और देश को लूट रहे है। जनता त्रस्त है। नेता वीआईपी जीवन व्यतीत कर रहे है और देश के लोगों का जीवन बर्बाद कर रहे है। भारत आज का भारत नहीं है। युगों-युगों से भारत और भारतवासियों का गुणगान हो रहा है। भारत मे साक्षात ईश्वर का निवास है। असुरता बढ़ा है। नैतिकता कमजोर हो रहा है।‌ मानव मानवता को भूल जात,पात धर्म मजहब पंथ कुपंथ में पूरी तरह से उलझा हुआ है। उलझाया कौन है,जरा सोचिए,विचार करिये। एक तरफ राजनैतिक दलों का शोर है तो दूसरी तरफ धर्म के ठेकेदारो ने पूरी दुनिया को ऐसा उलझा दिया है कि लोग धार्मिक कट्टरता को लेकर आपस में जूझ रहे है। जिसका लाभ राजनैतिक दलों के नेता वोटों के धुर्वीकरण करके सत्ता का लाभ लेनें के फिराक में है। कभी सोचा अमीर,अमीर होता जा रहा है। गरीब होता जा रहा है। मध्यम वर्गीय परिवार किस दशा को प्राप्त हो रहा है। किसी को है चिन्ता। गरीबी और अमीरी का खाई पटने का नाम नहीं ले रहा है। देश की दशा और दिशा चिन्तनीय है। मीडिया की जो भूमिका है सबसे खतरनाक है। जिसमें निष्पक्षता,सत्यता की कमी है। कुछ मीडिया संस्थानों को छोड़ दिया जाय तो अधिकांश संस्थान राजनैतिक दलों की गुलामी करते उनके आदर्शो का गुणगान कर रहे है। अगर देश की मीडिया पत्रकारिता मिशन की सच्चाई की राह पकड़ ले तो जो आज राजनैतिक दलों की नीति और नीयत है जनता को समझ मे आ सकता है।‌ भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता ,अनैतिकता पर मीडिया के लोग क्यों नहीं सवाल उठा रहे है। या तो मीडिया बिकी है,या तो डरी है या,या सरकार के साथ मिलकर रस मलाई खा रही है। भारत देश की महानता को बरकरार रखना है तो देश में शिक्षा और चिकित्सा आम जनमानस के लिए फ्री किया जाय,आज मरीजों से अस्पताल भरा पड़ा है।‌ आज का मानव समाज रोगी बन रोग से पीड़ित है।अस्पतालो के हालात क्या है। सबको पता है। शिक्षा इतना महंगा है कि उच्च शिक्षा ले पाना आसान नहीं।‌ भारत के उद्योग व्यापार पर विदेशी कंपनीया पूरी तरह हाबी है। भारत का घरेलू बाजार कमजोर पड़ रहा है। शहरी और ग्रामीण दुकानदारी को आन लाइन मार्केटिंग ने बेलाइन कर दिया है। यहीं दशा रहा तो देश का व्यापारी और व्यापार बेहद कमजोर होगा और हम गुलामी की ओर अग्रसर होंगे। भाजपा सरकार में सुरक्षा नीति बेहद मजबूत हुआ है। मानवीय जनबुनियादी सुविधा बेहतर है।‌ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा मिला है। भ्रष्टाचार चरम पर है।‌कुछ अधिकारी कर्मचारी सांसद विधायक मंत्री ईमानदार हो सकते है। नहीं तो सबके सब भ्रष्ट हैं और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है और जनता को बरगला रहे हैं।‌ भारत सरकार और राज्य सरकारों के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को कम मिल पा रहा है। कुछ बड़े बड़े ठेकेदार, माफिया, गुंडा कुछ नेताओं की मिलीभगत से गरीब की योजना पर डाका डाल रहे है। उनका हक छिन रहे है। माननीय जी को लूट कर दे रहे हैं।‌ इधर माननीय जी के संरक्षण में जनता का हक छिना जा रहा है।‌खबर लिखने का आशय है सभ्य समाज की स्थापना पर जोर, मानवता को बढ़ावा देना। समानता और समता की बात करना, धार्मिक कट्टरवाद को खत्म करना है। भारत देश के नागरिको को एक सूत्र मे पिरोना और भारत की महानता को बरकरार रखना। लेखक के खबर से कुछ लोगों को नाराजगी हो सकती है। सच कड़वा होता है। सतगुरु दर्पण का मिशन है सच लिखना, ऐसे मे जुल्मी दुनिया के लोग परेशान कर सकते है। ऐसे में मेरे साथ कुछ भी घटना दुर्घटना यदि होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होगी। इस समय मुसीबत में जीवन बीत रहा है। बकरी और बाईक के‌ टक्कर में शरीर का दाहिना पैर अपंग हो गया है। पार्थ हास्पीटल जौनपुर में जिले के मानिंद डाक्टर सुभाष सिंह उपचार कर रहे है। जगदीश सिंह जेडी संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino