BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जौनपुर के रामनगर ब्लॉक में गैर प्रधानों का दबदबा,त्रिदेव की कृपा से जायज,नाजायज हो रहा है भुगतान,रुप नाथ गुरु और सब चेला,भाजपा सरकार में इनकी बोल रही है तूती

जौनपुर के रामनगर ब्लॉक में गैर प्रधानों का दबदबा,त्रिदेव की कृपा से जायज,नाजायज हो रहा है भुगतान,रुप नाथ गुरु और सब चेला,भाजपा सरकार में इनकी बोल रही है तूती

जौनपुर। रामनगर ब्लॉक में गैर प्रधानों का दबदबा हैं। जिनकी भाजपा सरकार में तूती बोल रही है। ये जो चाहते है,वहीं होता है,जिले के कुछ अधिकारियों को जेब में रखते हैं।यह सुनी, सुनाई बात है। लेकिन जिन,जिन ग्रामसभाओं को ये लोग विकास की गति दे रहे उन,उन ग्राम सभाओं का विकास रेसियो को देखेंगे तो माथे पसीना आ जायेगा। यह वित्तीय वर्ष हो चाहे आगे के वित्तीय वर्ष अकूत धन भारत सरकार और राज्य सरकार का विकास के नाम पर खर्च हुआ है। कितना सदुपयोग है। कितना दुरुपयोग यह जानना आसान नहीं। जांच चाहे लखनऊ से आयी, चाहे जौनपुर से थोड़ा बहुत हो हल्ला हुआ,बाद में वही कहानी रुप नाथ गुरु और सब चेला,लूट सरकारी धन का हो रहा है। जिसमें सरकार के कुछ नुमाइंदे और गैर प्रधान लूट रहे है। अधिकारीओ,कर्मचारीयों का कमीशन विगत कई सालों से फिक्स है।जो बढ़ता घटता रहता है। गैर प्रधान को जब अनैतिकता करवाना होता है तो त्रिदेव को पूज लेते हैं। कमीशन भी बढ़ा देते हैं। सरकारी खजाना आते ही सबसे पहले डोंगल भी इन्हीं का लगता है। इतना ही नहीं 2023,24 के सामग्री अंश का भुगतान हुआ जो शासन का मंशा‌ था।जैसी चर्चा है। 2024,25 का भी भुगतान कुछ गांवो का हो गया,जो इस समय चर्चा का विषय बना है। गैर प्रधानों का दबदबा देखिये कमीशन खोरी की ही देन है कि बहुतों ऐसे ग्राम सभा है जहां विकास की गंगा बह रहीं हैं। जबकि अनेकों गांव ऐसे भी है उपेक्षित है। कुछ सरकारी अधिकारी कर्मचारी ऐसे हैं कमीशन दीजिएगा तभी आपके ग्राम मे विकास की गंगा बहेगी। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino