BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत 1857 क्रान्ति के महानायक अंग्रेजों को धूल चटाने वाले नेवढ़िया के बागी संग्राम सिंह याद किये गये

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत 1857 क्रान्ति के महानायक अंग्रेजों को धूल चटाने वाले नेवढ़िया के बागी संग्राम सिंह याद किये गये

जौनपुर। हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा संग्राम सिंह को याद किया गया और कीर्ति स्तंभ पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जफराबाद विधान क्षेत्र के भाजपा नेता अरविंद सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें नेवढ़िया मंडल के उत्तर पट्टी ग्राम सभा स्थित बागी संग्राम सिंह के स्थल पर साफ सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया गया। तदोपरांत सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लिये समूचे नेवढ़िया बाजार में चक्रमण करते राष्ट्रीयता के भाव को जागृत किया।बागी संग्राम सिंह 1857 के क्रान्ति के महानायक थे। अंग्रेजी हुकूमत को नाकों चने चबवाते बागी बने।अनैतिकता के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले राजा साहब अनेकों अंग्रेजो को मौत के घाट उतार दिये और अन्ततः अंग्रेजों के पकड़ से दूर रहें और गुमनामी का जीवन व्यतीत करते परमधाम को प्राप्त हुए। इस अवसर पर श्याम दत्त दूबे, बृज नारायण दूबे सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino