BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जफराबाद विधान क्षेत्र के भाजपा नेता अरविंद सिंह से रामनगर ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर सतगुरु दर्पण के संपादक की तीखी बहस,मुद्दा,भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर के समंझ रखने की कहीं बात, रामनगर ब्लॉक के समस्त ग्राम सभाओं का विकास भाजपा सरकार की देन

जफराबाद विधान क्षेत्र के भाजपा नेता अरविंद सिंह से रामनगर ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर सतगुरु दर्पण के संपादक की तीखी बहस,मुद्दा,भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर के समंझ रखने की कहीं बात, रामनगर ब्लॉक के समस्त ग्राम सभाओं का विकास भाजपा सरकार की देन

जौनपुर। जफराबाद विधान सभा क्षेत्र के भाजपा नेता अरविंद सिंह से भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी के मुद्दे पर जमकर बहस हुआ। वह नेवढ़िया में तिरंगा यात्रा के समापन के दौरान सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल सतगुरु दर्पण‌ के संपादक जेडी सिंह को सतगुरु धाम बर्राह में स्वास्थ्य का हाल चाल लेने आये थे। इस दौरान उनसे रामनगर ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के मामले मे सवाल पूछा गया,भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस पर आपका क्या कहना है। जबाब मे उन्होंने कहा भ्रष्टाचार कोढ़ का रुप ले लिया है। जो वर्षों पुराना है। गैर भाजपा सरकारो ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। अब भाजपा धीरे,धीरे भ्रष्टाचार को खत्म कर रही है और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के स्थापना में जुटीं है। उन्होंने कहां भाजपा सरकार में गांवो का विकास हुआ है। गांवो को अच्छा सड़क मिला। गरीबों को आवास मिला,पशुपालन और बकरी पालन‌ के लिए उन्हें पशु शेड दिया गया। तालाबो को अमृत सरोवर नाम देकर उसका सुन्दरीकरण किया गया। युवाओं में खेल की भावना को जागृत करने के लिए हर गांव में खेल का मैदान तैयार किया गया। स्टेडियम बने। उन्होंने कहां गांवो का विकास शहर की तरह हो‌ रहा है। देखते, देखते गांव शहर हो गया। भारत सरकार और राज्य सरकार के योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मुंह मांगा कमीशन मांगा जाता है। जो फिक्स है। कमीशन मिलने पर ही योजना की स्वीकृति मिलती है के सवाल के जबाब में उन्होंने कहां कि रामनगर ब्लॉक के समस्त ग्राम सभाओं में विकास और उसके गुणवत्ता की तकनीकी जांच होगी। फाइलों को खंगाला जायेगा। कमीशन कौन ले रहा है और कौन दे रहा है।तब इसका खुलासा होगा। उन्होंने कहां कि जल्द ही भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह से भेंट करेंगे और रामनगर ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के मामले को उनके संमझ रंखा जायेगा और उनसे अनुरोध किया जायेगा एक टीम गठित करें और रामनगर ब्लॉक में सरकार के समस्त विकास कार्यों के गुणवत्ता की तकनीकी जांच करायें,तब कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के बारे पता चल जायेगा। रामनगर ब्लॉक के समस्त ग्राम सभाओं का विकास भाजपा सरकार की देन है। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram