BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / तिरंगा चक्र का झंडा हमें प्राणों से है प्यारा,इसी में राम की जय है,इसी में प्राण सीता का,जौनपुर के रामनगर ब्लॉक का हर घर तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत रहा

तिरंगा चक्र का झंडा हमें प्राणों से है प्यारा,इसी में राम की जय है,इसी में प्राण सीता का,जौनपुर के रामनगर ब्लॉक का हर घर तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत रहा

जौनपुर। आजादी का जश्न समूचे भारत देश में मनाया जा रहा है। चहुदिश चहुंओर सबका शान,सबका स्वाभिमान,सबका गौरव,हर भारतीयो का मान तिरंगा झंडा हर हाथ में दिख रहा है। बस एक ही आवाज भारत माता की जय। वन्देमातरम्,जय हिंद,स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी अमर रहें।राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत हर भारतवासी के घर,घर तिरंगा दिख रहा है। जिससे राष्ट्र प्रेम जागृत हो रहा है। अपना भारत वीरभूमि है। देश के मान सम्मान स्वाभिमान के लिए देश का हर नागरिक जरुरत पड़ने पर प्राणों की आहूति देने के लिए तैयार है। आजादी के दीवानों ने अपने प्राणो की आहूति देकर देश को आजाद कराया। आज समूचा देश अमर सेनानियों को नमन कर रहा है। याद कर रहा है।‌बलिदान की गौरव गाथा कह‌ रहा है। युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति को वीरता के लिए सचेष्ट कर रहा है। जागो उठो भारत के स्वाभिमान के रंक्षा के लिए तत्पर रहो। आज तारीख 14 अगस्त दिन वृहस्पतिवार को हर घर तिरंगा यात्रा रामनगर ब्लॉक की ओर से निकाला गया। जिसमें भारी हूजूम था। राष्ट्र भक्ति का जुनून था। राष्ट्र प्रेम का अदभुत नजारा दिखा। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू ने कहा कि वीर शहीदो को नमन है। देश भक्ति के जज्बा को सलाम है। राष्ट्र हित सर्वोपरि है। मानव कल्याण में ही राष्ट्र प्रेम है। तिरंगा चक्र का झंडा हमें प्राणों से है प्यारा,इसी में राम की जय है,इसी में प्राण सीता का। आज जरूरत है राष्ट्र के प्रति समर्पण की,आपसी प्रेम भाईचारा से राष्ट्र को मजबूत करने की। तिरंगा यात्रा में सीडीओ, रेनू चौधरी खण्ड विकास अधिकारी, त्रिभुवन यादव एडीओ पंचायत सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino