BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जौनपुर के जफराबाद विधान सभा मे सुभासपा का चुनावी शंखनाद, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने चोरारी मे कार्यालय का किया उदघाटन,पांच और खुलेंगे,अरविंद सिंह, मखडू प्रत्येक कार्यालय पर एक,एक दिन देंगे समय, जनता की सुनेंगे समस्या और करायेंगे निस्तारण

जौनपुर के जफराबाद विधान सभा मे सुभासपा का चुनावी शंखनाद, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने चोरारी मे कार्यालय का किया उदघाटन,पांच और खुलेंगे,अरविंद सिंह, मखडू प्रत्येक कार्यालय पर एक,एक दिन देंगे समय, जनता की सुनेंगे समस्या और करायेंगे निस्तारण

जौनपुर। जफराबाद विधान सभा क्षेत्र के चोरारी में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कार्यालय का उदघाटन किया। इस परिप्रेक्ष्य मे सुभासपा‌ के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह मखडू पूर्व प्रमुख रामनगर से बातचीत हुई। जिसमें उनसे पूछा गया कार्यालय खोलने का उद्देश्य क्या है। उन्होंने कहा कि जनता के समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यालय पार्टी ने खोला है। जफराबाद विधान सभा क्षेत्र में 6 कार्यालय खोलने का पार्टी ने निर्णय लिया है। जिसमें आरा में कार्यालय खुला है। उदघाटन बाकी है। बाकी के शेष कार्यालय जल्द से जल्द खुल जायेंगे। जब उनसे पूछा गया कहीं विधान सभा चुनाव की तैयारी तो नहीं। जबाब मे उन्होंने कहां तहसील, ब्लॉक, थाना जैसे अनेकों समस्या को लेकर जनता को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में पार्टी कार्यालय खोलकर जनता से जुड़कर जनता की आवाज बनेगी। जनता के समस्याओं का निस्तारण करेगी। जो मामला प्रशासन से सुलझ जायेगा तो ठीक है नहीं तो शासन को अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहां कार्यालय के माध्यम से भाजपा सुभासपा गठबंधन की प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं के बारे मे घर, घर जाकर बताया जायेगा। उन्होंने कहां कि भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को भी जनता के बीच साझा किया जायेगा। उन्होंने कहां पार्टी पदाधिकारी होने के नाते प्रत्येक कार्यालय पर‌ एक,एक दिन बैठेंगे। जनता की समस्या को सुनेंगे और उसका निस्तारण करायेंगे। बातचीत के अनुसार बात साफ है कि जफराबाद में भाजपा सुभासपा के गठबंधन में उम्मीदवार सुभासपा का होगा। 2027 के विधानसभा चुनाव की मजबूत तैयारी सुभासपा ने अभी से शुरु कर‌ दिया है। कार्यालय उद्घाटन अवसर पर चंदन राजभर जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री दिनेश सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino