BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / पंचायत चुनाव में धनबल और बाहुबल का दौर चला तो धनंजय सिंह की राजनीति फिर सरस हो सकती है,जौनपुर के भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह के गुगली से बोल्ड भी हो सकते है

पंचायत चुनाव में धनबल और बाहुबल का दौर चला तो धनंजय सिंह की राजनीति फिर सरस हो सकती है,जौनपुर के भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह के गुगली से बोल्ड भी हो सकते है

जौनपुर। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पंचायत चुनाव को लेकर खासे सक्रिय नजर आ रहे है। जनपद के ब्लाकों में अपने भावी प्रमुख उम्मीदवार की घोषणा करना शुरु कर दिये। रामपुर में भावी प्रमुख उम्मीदवार के रुप में अमित सिंह टाटा की घोषणा कर चुके हैं। जनपद के अन्य ब्लाकों में कुछ ब्लाकों को छोड़ दिया जाय तो अधिकतर ब्लाकों में भावी प्रमुख उम्मीदवार उतार चुके हैं। जैसी जनमानस मे चर्चा है। खास बात है जिसको पहले प्रमुख बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अब उनको दरकिनार कर, नये भावी प्रमुख उम्मीदवार उतार रहे हैं।‌ दरअसल प्रमुख चुनाव धनबल और बाहुबल के जोर पर‌ लड़ा जाता‌ है। ऐसे में जो धनबल में मजबूत होता है उसे बाहुबल का जोर देकर धनंजय चुनावी किला फतह करवा देते हैं। ऐसी चर्चा है कुछ प्रमुख को छोड़ दिया जाय‌ तो अधिकांश प्रमुख श्री सिंह के रहमो करम पर‌ बने हैं। जनपद में जो‌ हर विधानसभा में इनके वोटर सपोर्टर है यही ताकत है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी धनबल की ताकत से जीता गया। जिसमें श्रीकला सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। एमलसी‌ प्रिन्सू सिंह को भी मुकाम मिला। धनबल के जोर से नेता बन गये। धनंजय सिंह की जो राजनैतिक ताकत है धनबल और बाहुबल की जोर पर‌ है। यह बात आम तौर पर जनमानस मे विदित है। बीडीसी की खरीद होती है,जिला पंचायत सदस्यों की भी खरीद होती है। हालांकि बहुत से स्वाभिमानी बीडीसी,जिला पंचायत सदस्य होते हैं जो बिकते‌ नहीं, लोकतंत्र की गरिमा का ख्याल रखते हुए स्वेच्छा से मतदान करते हैं। अधिकांश तो बिक जाते हैं। पंचायत चुनाव में भाजपा और सपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगी। ऐसे मे धनंजय सिंह के आगे ये दल कितना टिक पायेंगे। यह तो समय पर पता चलेगा। पंचायत चुनाव में एक बात जरूर है,जिन,जिन प्रमुखो को प्रमुख बनाये है,उनको दरकिनार कर रहे हैं। नये उम्मीदवार ला रहे हैं। मिशाल के तौर पर‌ राहुल सिंह मंकू रामपुर प्रमुख हैं।‌पूर्वाचल के बाहुबली के साथ दिग्गज नेता विनीत सिंह के चहेते है। एक प्रकार से कह लीजिए राजनैतिक गुरु भी है। धनंजय सिंह राहुल सिंह को प्रमुख बनाने में भरपूर मदद किये। कई आयोजनों में बढ़ चढ़ कर‌ हिस्सा भी लिये। बात क्या है क्यों जिस राजनैतिक वृक्ष को लगायें। उसे उखाड़ने के मूड मे है और नया वृक्ष‌ लगाने की तैयारी कर रहे हैं।यह तो वही जान सकते हैं।‌जिस वृक्ष को लगायें है। अब वह वृक्ष कृपाशंकर सिंह से कृपा ले रहे है। उन्हें उम्मीद है भाजपा से टिकट मिल जायेगा तो आसानी से चुनाव जीत जायेंगे। इतना तो जरुर है कृपाशंकर सिंह जबसे भाजपा की राजनीति मे जौनपुर में सक्रिय हुए हैं, धनंजय सिंह की राजनीति दिन-प्रतिदिन कमजोर हो रही है। यदि कहीं इस बार के पंचायत चुनाव में पीट गये तो जौनपुर की राजनीति में हमेशा के लिए कमजोर हो सकते और भाजपा बेहद मजबूत हो सकती है। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino