BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / 2027 के विधान सभा चुनाव मे उत्तर प्रदेश मे भाजपा का हैट्रिक लगना तय,जौनपुर के सभी सीटों पर होगी जीत,अवतारी महापुरुष मोदी और योगी ने सनातन धर्म को जन,जन में किया विदित,डा.अजय सिंह

2027 के विधान सभा चुनाव मे उत्तर प्रदेश मे भाजपा का हैट्रिक लगना तय,जौनपुर के सभी सीटों पर होगी जीत,अवतारी महापुरुष मोदी और योगी ने सनातन धर्म को जन,जन में किया विदित,डा.अजय सिंह

जौनपुर। भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा.अजय‌ सिंह रविवार को सड़क दुघर्टना में घायल सतगुरु दर्पण के संपादक जेडी‌ सिंह को देखने सतगुरु धाम‌ बर्राह रामनगर आये।जिसमें वैचारिक उदगार में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में अध्यात्म है,ध्यान है। ज्ञान है। विज्ञान है। हवन है। पूजन है आरती है।आत्मा और परमात्मा के जुड़ाव के साथ मानवता और इंसानियत का भरपूर समावेश है। सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है जो कण कण मे ईश्वर को महसूस कराता है। सनातन को मानने वाले लोग भारत के अलावा दुनिया के अनेकों देशों मे है। सनातन धर्म में दया है। दीनता है। करुणा है। अपनत्व है। ममत्व है।‌ समता है। समानता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहीं है। समूचे देश ही नही विदेशों में भी भाजपा का डंका बज रहा है।‌ भारत देश के दो महान पुण्य आत्मा के रूप मे अवतरित मोदी और योगी ने सनातन महात्म्य को जन जन में विदित किया है। जिसका आलोक सूर्य के किरण की तरह समूचे विश्व में प्रकाशित है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश का हर क्षेत्र में विकास किया है। चाहे जनमानस‌ के लिए मूलभूत सुविधा हो,या चिकित्सा हो,शिक्षा हो,चाहे टेक्नोलॉजी हो, सैन्य क्षेत्र हो,यह कह लीजिए देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा कि स्पष्टवादी विचार धारा की वजह से सबके लोकप्रिय नेता हैं। नीति और नीयत में सिर्फ मानव कल्याण की भावना है। प्रदेश के विकास में गांव नगर शहर का चहुंमुखी विकास है। जन समुदाय को मिलने वाला जनबुनियादी सुविधा बेहतर हुआ है।लायन आर्डर मेनटेन है। जिससे मानव समाज मे सुकून और शांति है। कहां की भारत देश की ऐसी प्रकृति है। सनातन धर्म की रक्षा, प्रचार,प्रसार के लिए समय, समय पर‌ अवतारी महापुरुष धरती पर‌ जन्म लेते हैं। मानव का कल्याण करते हैं। राष्ट्र की दशा और दिशा मे ईश्वरीय रस का मिश्रण करते हैं। जिससे रामत्व, कृष्णवत्व, बुद्धत्व का आत्मबोध जनमानस मे होने लगता है। 2027 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई तो उन्होंने कहां कि भाजपा का हैट्रिक लगना तय है। इस बार जौनपुर के सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा और गठबंधन दलों की जीत होगी। बातचीत के दौरान, सुनील सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता बर्राह,स्कंद पटेल भाजपा युवा नेता, सबके लोकप्रिय नेता दंदा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino