BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / कभी मड़ियाहूं नगर मे भाजपा की सरकार अनवरत रहीं,केन्द्र और प्रदेश मे जबसे सरकार बनी,मड़ियाहूं में रुकसाना की सरकार चल रही

कभी मड़ियाहूं नगर मे भाजपा की सरकार अनवरत रहीं,केन्द्र और प्रदेश मे जबसे सरकार बनी,मड़ियाहूं में रुकसाना की सरकार चल रही

जौनपुर। नगर पंचायत मड़ियाहूं में कभी भाजपा की तूती बोलती थी। सरकार भाजपा की ही बनती। यह सिलसिला तीन पंचवर्षीय तक चला। लालजी सेठ दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष बने। उनकी पत्नी चन्द्रावती एक बार चेयरमैन बनी। राजनीति में दावपेंच चलता रहता है। कब किसका पलड़ा भारी होगा कुछ कहां नहीं जा सकता। समय बदला वक्त ने करवट लिया। सपा की सरकार बनी। कमला साहू चुनाव जीते। चैयरमेन बनें। इसके बाद रजिन्दर कौर‌ चेयरमैन बनी। अभी तक तो राजनैतिक दलों के उम्मीदवार चुनावी बाजी मारते रहे। भाजपा के सत्ता में रहने के बाबजूद चुनाव हारना और निर्दल प्रत्याशी के रुप मे रुकसाना का चुनाव जीतना किसी अचरज से कम नहीं था। सपा और भाजपा के अधिकांश वोटों और कुछ दिग्गज नेताओं को अपने पाले में लेकर निर्दल प्रत्याशी को चेयरमैन बनाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो रुकसाना के पति कमाल फारुकी को। भाजपा और सपा जैसे मजबूत
पार्टी के रणनीति को तार, तार कर देना और दोनों दलों के अधिकांश वोटों को निर्दल प्रत्याशी की ओर घुमा देना। आसान काम नहीं है। इसके पीछे कुछ तो गंभीर कारण है। रुकसाना दूसरी बार नगर पंचायत अध्यक्ष के रुप मे सेवारत है। चर्चा परिचर्चा में बहुत से लोग कहते है। भाजपा के कुछ मानिंद लोग नगर पंचायत अध्यक्ष पद का जब चुनाव होता है तो भितरघात करते हुए निर्दल प्रत्याशी का सपोर्ट कर जाते है और पार्टी उम्मीदवार को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सपा के अधिकांश वोटर और कुछ नेता भी पार्टी उम्मीदवार को छोड़कर निर्दल उम्मीदवार को जीताने में पूरी ताकत लगा देते हैं। भाजपा के सभासदों की संख्या पांच है। जिसमें अरविंद चौरसिया,रवि मौर्य, राकेश कुमार गुप्ता,अर्चना मौर्या,बबलु सोनकर,सपा के भी 5 सभासद है। इजहार,गुड्डू, राजेन्द्र सोनकर,पिंकी सोनकर,चांद बीबी, इकबाल,निर्दल सभासदों मे पप्पू वनवासी,डा.वाहिद, इन्द्रा देवी, ममता वर्मा, अनिल साहू,आदि शामिल है। सभासदों की संख्या अभी तक भाजपा और सपा बराबर है। नामित सभासदों का शासन से मनोनयन हो गया तो भाजपा की संख्या आठ हो जायेगी।‌ भाजपा के निवर्तमान सभासद भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.अरुण कुमार मिश्र से बातचीत हुई जिसमें उनसे पूछा गया एक दौर ऐसा था नगर मे भाजपा के सरकार की हैट्रिक लगी। अब ऐसा दौर आ गया है भाजपा की दो बार से सरकार है बाबजूद दोनों बार निर्दल प्रत्याशी के रुप मे रुकसाना की सरकार बनी। उन्होंने कहां कि राजनीति में उतार चढाव होता रहता है। भाजपा संगठन और जिला और प्रदेश नेतृत्व का आत्मन,मनन चिंतन चल रहा है। भविष्य उज्ज्वल है। आने वाले चुनाव मे भाजपा की प्रचंड जीत होगी। चेयरमैन भाजपा का होगा। सपा जिला सचिव मंजूर हसन ने बातचीत के दौरान बताया कि आने वाले दिनों में जब भी चुनाव होगा अच्छे कंडीडेट का चयन होगा और सपा का चेयरमेन बनेगा। ऐसा विश्वास है। उन्होंने यह भी बात कहां कि निर्दल प्रत्याशी रुकसाना सपा के वोट से चुनाव जीत रही है। जब उनसे पूछा गया आखिर क्यों सपा के वोटरों का रुझान सपा की ओर न होकर निर्दल उम्मीदवार की ओर होता है। उन्होंने कहा यह नगर का चुनाव होता है। मतदाताओं का अपना सोच और विचार होता है। कहां कि भाजपा और बसपा के वोटर भी निर्दल प्रत्याशी को वोट कर जाते है।‌ राजनीति है राजनीतिक में कब क्या होगा, कुछ कहां नहीं जा सकता। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram