BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मड़ियाहूं छठ महापर्व महोत्सव,आध्यात्मिक धारा में मां चंडिका देवी की दिव्य अनुभूति,सूर्य और जल की उपासना में माडंव देव ऋषि के तपस्या की रमणीयता मे भव्यता,मातृत्व शक्तियों का प्राकृतिक पूजा

मड़ियाहूं छठ महापर्व महोत्सव,आध्यात्मिक धारा में मां चंडिका देवी की दिव्य अनुभूति,सूर्य और जल की उपासना में माडंव देव ऋषि के तपस्या की रमणीयता मे भव्यता,मातृत्व शक्तियों का प्राकृतिक पूजा

मड़ियाहूं। जौनपुर। नगर पंचायत स्थित अतीत में चुटका मंदिर चंडिकाधाम सरोवर घाट पर मातृत्व शक्तियों के द्वारा प्राकृतिक उपासना किया जा रहा है। जिसमें सूर्य और जल की कठोर आराधना है। घोर तपस्या है,भास्कर भगवान और छठी मईया के प्रति समर्पण है। सनातन परंपरा में छठ महापर्व बहुत ही पवित्र धार्मिक अनुष्ठान है। जिसमें जीवन दर्शन समाहित है। आत्मशुद्धि हैं। यह पर्व सामाजिक सामंजस्य का महोत्सव है। छठ पूजा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्राकृतिक आराधना ‌के साथ सूर्य और जल की उपासना है। कठोर व्रत नियम एवं चार दिन का तप, निराहार और संयम से जुड़े इस महापर्व
की लोक परंपरा मे चार दिनों का विधान है,जिसमें नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य,उषा अर्घ्य लोकगीत, आस्था और सामाजिक एकता इस व्रत को जन-जन का महापर्व बना देती हैं।
बताया जाता है कि सनातन धर्म में उषा और प्रत्युषा को सूर्य की पत्नियां माना जाता है, जो सूर्य की शक्तियों के स्रोत हैं। उषा सूर्य की पहली किरण का प्रतिनिधित्व करती हैं और प्रत्युषा अंतिम किरण का,जो क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त को दर्शाती हैं.उषा एक वैदिक देवी हैं जो सूर्योदय की देवी हैं, जबकि प्रत्युषा गोधूलि या संध्याकाल की देवी हैं, जो शाम की अंतिम किरणों का प्रतीक हैं। सूर्य की उपासना अनादि काल से होती आ रही है। भगवान सूर्य साक्षात देवता है। जो उर्जा के अपार भण्डार है। मातृत्व शक्तियों का छठ महापर्व पर माता चंडिका धाम सरोवर घाट पर कठिन तपस्या से वातावरण में दैवीय साकारात्मक पवित्र उर्जा का संचार है। माडंव देव की तपोभूमि सिद्धता के लिए जानी जाती है। न जाने कितने साधु संत तपस्या करते,करते पंचतत्व मे विलीन हो गये। अनेकों समाधियां आज भी पूज्यमान है। मां चंडिका का पौराणिक महात्म्य है। जिनकी पूजा अनादि काल से है। आध्यात्मिक धारा मे सूर्य और जल की उपासना में मां चंडिका देवी की दिव्य अनुभूति है तो माडंव देव ऋषि के तपस्या की रमणीयता मे दिव्यता का आभास है। छठ महापर्व महोत्सव की बहुत ही चाक चौबंद व्यवस्था है। आर्दश नगर पंचायत का इन्तजाम काबिले तारीफ है। सुरक्षा में पुलिस बल की मुस्तैदी है। अवसर पर मड़ियाहूं विधायक डा.आरके पटेल की उपस्थिति व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाती है। कमाल और वैश्य फारुकी का स्नेह मिलन आत्मीय भाव छठ महापर्व के शुभ अवसर पर गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाती है। सभासदों मे अरविंद चौरसिया,रवि मौर्या,बबलु सोनकर, राकेश गुप्ता सहित अन्य सभासदों का सेवाभाव आदर्शवादिता के भाव को प्रकट करता है। जेडी सिंह/ नीतेश सेठ

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino