सतगुरुधाम। जौनपुर। सनातन धर्मालंबियों में राम और रामायण का विशेष महात्म्य है। राम नाम की लहर प्राकृतिक वातावरण मे हर क्षण महसूस किया जा सकता है। राम को कोई गा रहा है तो कोई राम को अन्तर्मन में भज रहा है तो कोई राम की कथा सुना रहा है। जिले के रामनगर विकास खण्ड के भटवार बर्राह में हवलदार सिंह के यहां आयोजित दो दिवसीय रामायण पाठ के दौरान स्थापित रामपीठ का दर्शन व पूजन पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू ने किया। इस दौरान राम और रामायण के महात्म्य पर विशेष चर्चा हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि राम धार्मिक और नैतिक मूल्यों में निहित है, राम धर्म, कर्तव्य और मर्यादा के आदर्श प्रतीक हैं, उन्होंने कहा कि रामायण हमें रिश्तों के महत्व, सत्य की जीत और एक बेहतर जीवन जीने का मार्ग सिखाती है। उन्होंने कहा कि रामायण में राम के जीवन के माध्यम से सिखाया गया है कि कैसे सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की जा सकती है। राम के जीवन से सभी को सदाचार, आज्ञाकारिता और निष्ठा सीखने की प्रेरणा मिलती है।
कहा कि राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप मे पूज्य हैं।
राम प्रत्येक व्यक्ति के भीतर के उस “शुद्ध और शाश्वत सार” का प्रतीक हैं, जो सत्य और दिव्यता का प्रतिनिधित्व करता है।
कहा कि रामायण मनुष्य जीवन के विभिन्न मोड़ों पर मार्गदर्शन करने वाला एक पवित्र ग्रंथ है, जो हमें सदाचार, कर्तव्य, भक्ति, और न्याय जैसे मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है।
यह महाकाव्य सिखाता है कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने से हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत होती है।
उन्होंने कहा कि रामायण एक पवित्र ग्रंथ है। साथ ही भारतीय संस्कृति का एक अनमोल खजाना है। राम हर श्वास में निहित है। जिसे रामायण जीवंत बनाती है।रामायण पाठ में सुर लहरियों का दौर रहा। कन्हैया लाल पाण्डेय, अरविंद मिश्र,राम सागर सहित अन्य संगीतज्ञों ने सुर का जादू बिखेरा। जिसमें लोग राम रस के रस्वास्वादन से अभिभूत हुए। रामायण पाठ कार्यक्रम आयोजन मे बाबा लुट्टुर दास, कृपाशंकर सिंह,तीरथ सिंह डौडी, दयाशंकर मिश्र, श्रीराम विश्वकर्मा, अरविंद सिंह एडवोकेट, दयाशंकर सिंह पूर्व प्रधान,लक्षनधारी शर्मा पूर्व प्रधान, तूफानी सिंह, राहुल सिंह,अशोक सिंह,रहाईश सिंह,राकेश मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह
Home / सुर्खियां / प्राकृतिक वातावरण में राम को हर क्षण किया जा सकता है महसूस,अरविंद सिंह (मखडू) पूर्व प्रमुख, बर्राह मे दो दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन,सुर लहरियों का चला दौर
सतगुरू दर्पण सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण 