BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / पूर्व सांसद धनंजय सिंह यजमान बन श्रीराम कथा को किये श्रवण

पूर्व सांसद धनंजय सिंह यजमान बन श्रीराम कथा को किये श्रवण

जलालपुर। जौनपुर। राम की व्यापकता अवर्णनीय है,राम तत्व भी है, दर्शन भी है। कण,कण में समाहित है,भाव ही भगवान हैं सेवा ही पूजा है। सोच पवित्र है तो घट भीतर राम के दर्शन है,अन्तरमुखी होकर राम का अनुभव किया जा सकता है। सेवा भारती समिति के तत्वावधान में त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा का आयोजन 6नवम्बर 2021को हुआ,जबकि 12 नवम्बर को विशाल भण्डारे के साथ समापन हुआ। इस बीच कथा वाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज से बातचीत के दौरान जब यह पूछा गया कि आज के सामाजिक और राजनैतिक परिवेश में राम कथा का क्या महत्व है तो उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवेश हो या राजनैतिक जब व्यक्ति किन्हीं न किन्हीं कारणों से दिग्भ्रमित हो जाता है तो उसे कुछ सूझता नहीं तो ऐसे में श्री राम कथा से उसे यथार्थ चिन्तन का भान होता है और दिल में शांति और सुकून महसूस होने लगता है। कहां कि राम कथा प्राणदात्री है,अमृत के समान हैं। एक और सवाल, आज के माहौल में देश दुनिया में राम कहां खड़े दिखाई दे रहे हैं। बताया कि राम सर्वत्र खड़े दिखाई देना चाहिए,कहां कि राम तो सभी बनना चाहते हैं,लेकिन उनके आदर्शो को जो जीवन में उतारे वहीं राम है। राम तत्व है या दर्शन के सवाल पर बोलें कि आध्यात्मिक दृष्टि में तत्व तो व्यवहारिक जीवन में दर्शन है। श्री राम कथा के समापन दिवस के
यजमान के तौर पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र,विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु, भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, भाजपा नेता सतीश सिंह गुड्डू, डॉक्टर अजयेन्द्र दुबे,सेवा भारती के उपाध्यक्ष सुभाष यादव रहे, इसके पहले मछलीशहर सासंद बीपी सरोज,जफराबाद विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह,केराकत विधायक दिनेश चौधरी,गिरीशचन्द्र यादव राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार यजमान बने थे। कथा जब तक चला राम भक्तों का विशाल जनसमूह श्री राम कथा का श्रवण कर पुण्य के भागी बने। पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह जलालपुर और सेवा भारती समिति के अध्यक्ष संजीव सिंह की सराहनीय सहभागिता आयोजन से समापन तक बना रहा है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino