BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मडियाहू में बुलंद हुआ आदर्शवाद का नारा, आदर्श नगर पंचायत योजना से नगर का होगा कायाकल्प

मडियाहू में बुलंद हुआ आदर्शवाद का नारा, आदर्श नगर पंचायत योजना से नगर का होगा कायाकल्प

   
मैग्नेट सिटी मडियाहू। जौनपुर। आदर्श शब्द की महिमा प्रत्येक जन को गौरवान्वित महसूस करने वाली है। प्रसन्नता आपसी सदभाव लोकहितकारी स्वभाव की चंचलता में कल्याण की भावना का संचार विदित,विदित मानव समाज को आदर्श बनाती है। आदर्श सोच से  मानव समाज का हर तपका जीवन के हर पल को सुकून भरा महसूस कर सकता है।विचार की स्वच्छता से प्रकटीकरण की अनुभूति में साकारात्मकता का बोध होने लगता है और आदर्शवाद की झलक मनुष्य समाज में दिखने लगता है। मडियाहू में आदर्शवाद का नारा सरकार ने लगा दिया है। फलस्वरूप पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत इस शहर का कायाकल्प होना शुरु हो गया है।     
 है।नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना ने बताया कि  वित्तीय  वर्ष 2021-22 में पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत शहर की सड़कों और गलियों की हालत को सुधारा जा रहा है। उनका मरम्मतीकरण हो रहा है।अन्य जनसुविधा के भी कार्य कराए जाएंगे। सड़क, इंटरलाकिंग व नाली मरम्मत के साथ प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट पोल अधिष्ठापन का  कार्य हो रहा है। शहर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था में भी सुधार होगा। सड़कों पर एलइडी लाइटें लगेंगी। जहां सड़क पर लाइट नहीं लगी हैं वहां जल्द ही लगवाने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश शासन के मन्शा के अनुरुप आदर्श नगर पंचायत योजना आदर्श की  पराकाष्ठा की ओर चल पड़ी है। गुणवत्तापूर्ण कार्य ही आदर्शवाद की झलक है जो देखने पर महसूस होता है।
शहर में आम जनता से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सड़क, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष से आदर्शवाद पर बातचीत हुई। जिसमें उन्होंने कहां कि आदर्शवाद एक विचारधारा है जिसमें न्याय और सत्य समाहित है। कहां कि मानव समाज में दो विचारधारा का प्रचलन है,साकारात्मक और नाकारात्मक कमोवेश अच्छाई और बुराई। कहां कि दोनों विचारधाराओं का मूल्यांकन करके मानव कल्याण के लिए विचारशील रहना चाहिए। आदर्श नगर पंचायत योजना से मडियाहू की तस्वीर बदलने की ओर है।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino