BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / योगासन दिल और फेफड़ों को देते है शक्ति, रक्त होता है शुद्ध

योगासन दिल और फेफड़ों को देते है शक्ति, रक्त होता है शुद्ध


*योगासन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए वरदान-डा क्षितिज शर्मा*
 
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा अमृत योग सप्ताह के अन्तर्गत ताड़तला स्थित कुमुद नर्सिंग होम सभागार में योग शिविर आयोजित हुआ। आर्ट ऑफ लीविंग के प्रशिक्षक जय सिंह द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया। संस्थाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने आये हुए लोगों का स्वागत किया। 
इस अवसर पर डा क्षितिज शर्मा ने कहा कि शरीर, श्वांस और मन के जुड़ने को योग कहते और नियमित योग करने वालों के आस-पास शारीरिक और मानसिक बीमारियां फटकती भी नहीं है। योग करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। योगासन किसी भी उम्र के स्त्री-पुरुष कर सकते है। कई अध्ययनों में देखा गया है कि योग न करने वालो की तुलना में जो लोग योग करते है उनका बीएमआई, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल के स्तर और हृदय गति में अधिक सुधार होता है तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है। आगे डा क्षितिज ने बताया कि योगासन दिल और फेफड़ों को शक्ति देते हैं, रक्त को शुद्ध करते हैं मांसपेशियों की ताकत बढ़ाता है, एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार करता है, शरीर को लचीला बनाता, योगासन मेरुदण्ड-रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाते हैं। कार्डियो और संचार, श्वसन क्रिया, उर्जा और जीवन शक्ति में सुधार, वज़न कम करना, हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ाता है, योगासन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए वरदान स्वरूप है। 
 इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, डा मदन मोहन वर्मा, संजय श्रीवास्तव, गोमती अध्यक्ष धीरज गुप्ता, संदीप गुप्ता, राधेरमण जायसवाल, संजय सिंघानिया, अनिल गुप्ता, संजय केडिया, मनीष गुप्ता, जागेश्वर केसरवानी, राकेश जायसवाल, परमजीत सिंह, गीता गुप्ता, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहें,

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino