BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जौनपुर: 57 दुराचारी पर नेवढिया पुलिस की नजर, अपराध से बचने और शांति पूर्ण तरीके से जीवन यापन को दिया जाता है नसीहत

जौनपुर: 57 दुराचारी पर नेवढिया पुलिस की नजर, अपराध से बचने और शांति पूर्ण तरीके से जीवन यापन को दिया जाता है नसीहत

जौनपुर। मानव समाज के लोग जब पथभ्रष्ट होते है तो तरह तरह की दुश्वारिया करके पुलिस की निगाह मे पंजीकृत दुराचारी हो जाते है। जिन पर पुलिस की निगरानी रात और दिन  होती है,वह क्या कर रहे है,कहां रह रहे है, उनके हर एक गतिविधि से पुलिस अवगत भी होती है और उन्हें अपराधिक प्रवृत्ति से बचे रहने और शांति पूर्ण तरीके से जीवन यापन करने के लिए प्रेरित करती है। नेवढिया थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह से इस सिलसिले में बातचीत हुई  और उनसे पूछा गया कि थाना क्षेत्र में कुल कितने हिस्ट्रीशीटर है। बताया कि 57 दुराचारी है। जिसमें ए श्रेणी में 50 है तो बी श्रेणी में सात है। कहां कि ए श्रेणी के दुराचारी हल्के होते है। जिनमे सुधार हो सकता है।बी श्रेणी के दुराचारी घातक  और अभयस्त होते है। जब उनसे पूछा गया कि कितने लोगो की हिस्ट्रीशीटर खुली है कितने की बंद है तो उन्होंने कहा  हिस्ट्रीशीट सबकी रनिंग में है, बंद भी अगर होती है तो वह डीआईजी के आदेश पर। मानव समाज सदाचारी बन नर सेवा नारायण सेवा के भाव से शुभ कर्म की ओर अग्रसर बने और अशुभ कर्म से बचे। जगत नियन्ता के मर्यादित भाव को आत्मसात करके आत्मीयता का नेह जन जन से जुड जाने से आत्मा परमात्मा के मिलन के उदगम मे असीम शान्ति और आनंद की दिव्य अनुभूति मानव जीवन को मिलना प्रारंभ हो सकता है। जेडी सिंह 

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino