BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के घर वापसी से भाजपा हुई मजबूत, आधा दर्जन लोगो ने चुनाव लड़ने मे जतायी आस्था,विश्वासघात न हुआ तो अबकी बार मड़ियाहू नगर मे भाजपा सरकार बनने की संभावना

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के घर वापसी से भाजपा हुई मजबूत, आधा दर्जन लोगो ने चुनाव लड़ने मे जतायी आस्था,विश्वासघात न हुआ तो अबकी बार मड़ियाहू नगर मे भाजपा सरकार बनने की संभावना

जौनपुर। नगर पंचायत मड़ियाहू मे कभी भाजपा का दबदबा था। चेयरमैन के रुप मे कई पंचवर्षीय लालजी सेठ व उनका परिवार सुशोभित रहा। राजनीति ने करवट बदली और भाजपा छोड सपा का दामन थामने वाले तीन बार से सभासद रहे कमला प्रसाद साहू को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया पासा पलट गया,साहू नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव जीत गये।यही से भाजपा कमजोर हुई और बाद के जितने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए भाजपा आपसी गुटबाजी की वजह से चुनाव हारती आ रही है,हार का जो कारण है वह आम तौर पर शहर के भाजपा नेता,कार्यकर्ता व जनता जनार्दन बखूबी जान रहे है,छोटे लाल जायसवाल,विनोद सेठ के चुनाव मे मात खाने का वजह सिर्फ और सिर्फ भाजपा के ही दो तीन स्थानीय नेताओ द्वारा भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दल प्रत्याशी के रुप मे उतर जाना या उतार देना भाजपा के हार का कारण बना,आगे के चुनाव मे भी यह संभावना बना हुआ है,ऐसा राजनीति के जानकार मान रहे है।कहा तो यह भी जा रहा है कि यदि भाजपा इन लोगो से सतर्क रही तो काफी हद तक चुनावी बाजी भाजपा मार सकती है, कमला प्रसाद साहू की घर वापसी से नगर मे अब भाजपा को लोग मजबूत मान रहे है, नगर पंचायत चुनाव होने मे अभी समय है,लेकिन चुनावी सरगर्मी का ताप विदित होने लगा है,भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी मे कमला प्रसाद साहू,विनोद सेठ,छोटेलाल जायसवाल,दिलीप कुमार जायसवाल,नितेश सेठ आदि सहित कुछ अन्य नामो की चर्चा है। अब आगे भाजपा किसको अपना उम्मीदवार बनाती यह उसके जिला और प्रदेश नेतृत्व पर निर्भर करता है।  जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino