BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जौनपुर: पत्रकार राहुल यादव पर जमालापुर पुलिस चौकी के सामने दंबगो ने किया जानलेवा हमला,मछलीशहर सासंद और मड़ियाहू विधायक की विशेष माथा पच्ची,गिरीश चन्द्र यादव को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पद से दे देना चाहिए इस्तीफा,कैसा जीजा जो साले पर जरा तरस न आया

जौनपुर: पत्रकार राहुल यादव पर जमालापुर पुलिस चौकी के सामने दंबगो ने किया जानलेवा हमला,मछलीशहर सासंद और मड़ियाहू विधायक की विशेष माथा पच्ची,गिरीश चन्द्र यादव को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पद से दे देना चाहिए इस्तीफा,कैसा जीजा जो साले पर जरा तरस न आया

जौनपुर। भाजपा भारत देश की सबसे बड़ी पार्टी है। एक नारा काफी प्रचलित है,सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। अगर इस सोच के तहत देखा जाय तो यह समझ मे आता है कि भाजपा जात पात की राजनीति नही करती है और गिरीश यादव को दोबारा मंत्री बनाकर यह साबित कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भयमुक्त भ्रष्टाचारमुक्त समाज के सृजन मे रात दिन लगे है। बड़े बड़े सुरमा अपराधी धाराशाही हो गये। घुटने टेक दिये। ध्यान देना होगा कुछ ठाकुर दबंगई कर रहे है,गुन्डई भी कर रहे है भ्रष्टाचार को बढ़ावा भी दे रहे है। इन्हे सत्ता के कुछ नेताओ का संरक्षण मिला है, ऐसा मालूम पड़ता है। यकीन होगा एक घटना का जिक्र करता हू। राहुल यादव युवा पत्रकार है। सर्व जात समाज मे लोकप्रिय है। मड़ियाहू कोतवाली के कादीपुर के रहने वाले है। मौसी राहुल के घर आयी। कहने लगी जीजा द्वारा बहन को प्रताड़ित किया जा रहा है। राहुल मौसी के बेटी के गाव छागापुर जाता है। जीजा से मिलता है,सलाम दुआ होता। उसे जमालापुर तिराहे पर बुलाया जाता है, वह वहा पहुंचता है। कुछ पट्टी के ठाकुर साहब चाय की चुस्की ले रहे थे तो कुछ सिगरेट का कश ले रहे थे। दरबार लगा था, बातचीत शुरु होता है। जीजा के मामले मे। किसी बात को लेकर झेझ होती है,एक ठाकुर साहब कहते है मार खाबे,तब राहुल कहते है क्यो मारेगे। इसके बाद राहुल को इतना मारते है कि राहुल बताता है कि उसका हाल बेहाल हो गया। चेन टूट गयी,हाथ मे पकडा और मुठ्ठी बाध लिया। सोचा कि सामने पुलिस चौकी है भागकर जान बचा लू। डर लग रहा था, दौड कर जाऊ तो वाहन के चपेट मे न आ जाउगा। इधर कोई बचाने वाला नही। कुछ पत्रकार सूचना पर आये और पुलिस को सूचना हुई। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार के लिए ले जाया गया। राहुल की तहरीर पर रामपुर थाने मे दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगो के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चार आरोपियो को शांति भंग मे गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया। उपजिलाधिकारी मड़ियाहू ने जमानत पर रिहा कर दिया। मड़ियाहू पत्रकार संघ के बैनर तले दो दर्जन से अधिक पत्रकार उपजिलाधिकारी लाल बहादुर से मिले और ज्ञापन सौंपा और पत्रकार के साथ हुई घटना का जिक्र किया और एसडीएम से मांग किया कि आरोपी को जेल भेजा जाय। अधिकारी का आश्वासन पाकर पत्रकारो की टीम क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौपा। जिसमे सीओ ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से संज्ञान मे लिया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रामपुर थानाध्यक्ष
घटना को लेकर काफी सक्रिय रहे। जमालापुर चौकी प्रभारी की भूमिका की जांच होनी चाहिए। जमालापुर तिराहे पर कुछ ठाकुरो का आतंक है, किसी को भी मारना, पीटना आम बात है,वह भी कमजोर को। इस बार पत्रकार को पीट दिये तो पूरा बघेडा हो गया। न जाने बेचारे कितने पीट गये, रो लिए, अपना पीड़ा किसी से कहने भी नही गये। पत्रकार के पीटने की लोगो ने निन्दा करते हुए यह बात जनमानस मे बतायी। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय आरिफ खान,शादाब अन्सारी,अफ्फान हाशमी,राजेश पाण्डेय,कपिल सिंह,विपिन्न कुमार दूबे,अरविंद दूबे,आनंद तिवारी,रोहित पटेल,जय सिंह, कौशल पाण्डेय,शिवम सिंह,राहुल गुप्ता, चंदन केशरी,रवि केशरी,शीतला प्रसाद जायसवाल,वृजराज चौरसिया, मनोज गुप्ता,प्रदीप सिंह, कन्हैयालाल पाण्डेय आदि पत्रकार उपस्थित रहे। मामला पत्रकार की पिटाई का रहा। मड़ियाहू के कुछ ठाकुर भाजपा नेताओ ने इसे पहले जातिवादी रुप दिया,ठाकुर बनाम यादव फिर इसे भाजपा बनाम सपा बनाया। ताकि पत्रकारो की ताकत कमजोर हो सके और शासन सत्ता का लाभ मिल सके। पत्रकारो की कोई जाति नही होती है। वह सिर्फ और सिर्फ पत्रकार होते है। यह लड़ाई पत्रकारो की है। किसी जाति विशेष की नही। इस घटनाक्रम मे मछलीशहर सासंद और मड़ियाहू विधायक की विशेष माथापच्ची रही है। आप जन दोनो पक्षो के सुर मे सुर मिलाते रहे, अपनत्व उधर रहा जिधर से अन्याय हुआ। इधर पत्रकार बेचारा है, असहाय है।

निर्बल है। उसका साथ कोई नही देता। लेकिन इतिहास गवाह है पत्रकारो ने अपनी लड़ाई खुद लड़ी है। वशर्ते वह अपने पर आ जाय। गिरीश यादव को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए,जौनपुर मे राहुल यादव पत्रकार पर जान लेवा हमला हुआ,सोशल मीडिया मे खबर चल रही है। पत्रकारो ने स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा,मंत्री जी को सुधि तक नही जिले मे क्या हो रहा है। जगदीश सिंह संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino