BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / घोर कलिकाल : सज्जनता को दरकिनार कर लोग दुर्जनता की ओर बढ़ रहे आगे, धन लोभ की वजह से नैतिक मूल्यो मे आ रही है गिरावट

घोर कलिकाल : सज्जनता को दरकिनार कर लोग दुर्जनता की ओर बढ़ रहे आगे, धन लोभ की वजह से नैतिक मूल्यो मे आ रही है गिरावट

जौनपुर। श्रीरामजानकी मंदिर डौडी के महंथ दिनेश दास ने कहा कि मानव की मानवता दानवता की ओर अग्रसर है। जिस मालिक ने इन्सान को सब कुछ दिया है आज वह उसी को भूलता जा रहा है। घोर कलिकाल की ओर दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अत्याचार बढ़ रहा है। एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को कुसोच के तहत नीचा दिखाने की भरसक कोशिश कर रहा है। विश्वास मे इतनी कमी आयी है कि अविश्वसनीयता के चादर से मनुष्य ढकता जा रहा है। कहा कि मानवता मे ईश्वर का वाश है। दानवता ने मनुष्य का सुख चैन छीन लिया है। उन्होंन कहा सज्जनता को लोग दरकिनार करके दुर्जनता की ओर बढ़ रहे है। धन के लोभ मे इन्सान पूरी तरह से पागल हो गया है। ज्यादा धन कमाने के चक्कर मे जीवन के मूल को भूलता जा रहा है। कहा कि धरती पर विधाता ही सब कुछ है। चलती उसी की है। कर्ता वही है। मनुष्य अकर्ता होकर इतने गुमान मे है कि वह कर्ता है। जीवन अनमोल है। एक एक श्वास की कीमत है। सिर्फ और सिर्फ राम भजन सुखदायी है। मिथ्या जगत मे झूठ मूठ के ताने भर है। ईश्वरीय जगत मे आनंद ही आनंद है जरा राम को याद करके तो देखिए दया की ऐसी बरसात होगी की तन और मन दोनो स्वच्छ होकर प्रभु मे विलय हो जायेगा। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino