सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

देश दुनिया से अधर्म खत्म करने के लिए सभी धर्मो के लोगो को आना होगा आगे, विश्व के मानव का कल्याण धर्म से ही है संभव

जौनपुर। देश दुनिया से अधर्म कैसे खत्म होगा। इस पर सभी धर्मो के लोगो को सोचना होगा। धर्म क्या है अधर्म क्या है यह अमूमन तौर पर हर व्यक्ति जानता है। अच्छाई क्या है बुराई क्या है यह भी उसे बखूबी पता है। धर्म सच्चाई की राह है। नेक नियती से जीवन यापन करने का माध्यम है। धर्म सहजता,सरलता और सुगमता का पथ है। जिसमे सत्य बोला जाता है। ईमानदार और उज्जवल चरित्र होता है। एक दूसरे के प्रति आपसी भाईचारा,प्रेम से रहना होता है। धरती के चाहे जो भी धर्म है उसमे मनुष्य के प्रति दया और करुणा का भाव है। दयालुता,दीनता,उपकार की वजह से सभी धर्मो की महानता है। धर्म स्थाई है। सत्य है।अधर्म हाहाकार मचा रहा है। धर्म का स्वभाव शान्ति का है। अधर्म का स्वभाव अशांति का है।आज जरुरत है सबको सभी धर्मो को जानने की। जब सभी धर्मो की जानकारी सबको होगी तो दुनिया से धार्मिक झगड़े खत्म होने के आसार बन सकते है। जो इस समय, समय की मांग है। आज धर्म है तभी संसारी लोग है। धर्म की जय है। अधर्म का नाश
है। विश्व मानव के कल्याण के लिए भारत के सभी धर्म के लोग मालिक से प्रार्थना कर रहे है। दास जगदीश सतगुरु धाम बर्राह मड़ियाहू जौनपुर