सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मड़ियाहू नगर पंचायत चुनाव: विनोद सेठ नही लड़ेंगे चुनाव, भाजपा की है चाह

जौनपुर। स्थानीय निकाय चुनाव की सरगर्मी ने जोर पकड़ लिया है। आरक्षण आते ही चुनाव लड़ने और लड़ाने वाले सक्रिय नजर आ रहे है। नगर पंचायत के चुनाव मे मड़ियाहू सीट के लिए भाजपा जीताउ उम्मीदवार मैदान मे उतारना चाह रही है। सामान्य सीट पर तो उसके पास मजबूत उम्मीदवार की कडी रही। पहले आरक्षण मे सामान्य सीट था। दोबारा के आरक्षण मे ओबीसी सीट हो गया। अब भाजपा पुनः विनोद सेठ को चुनाव लड़ाना चाह रही है। इसके लिए उनसे संपर्क साधा जा रहा है। इस परिप्रेक्ष्य मे भाजपा नेता विनोद सेठ से विशेष बातचीत हुई। जिसमे उनसे पूछा गया क्यो चुनाव नही लड़ेगे।जबाब मे उन्होंन कहा कि विश्वासघात होगा। कैसा विश्वासघात किसके द्वारा,जबाब मे बोले कि 2017 मे नगर पंचायत चुनाव मे भाजपा ने उम्मीदवार बनाया। पोजीशन मे दूसरा स्थान मिला। पार्टी के ही कुछ मठाधीश लोग विश्वासघात करके भाजपा को हराने का काम किया। आगे कहा कि भाजपा चाह रही है कि मै चुनाव लड़ू लेकिन मै नही लड़ूगा। जब पहला आरक्षण सामान्य सीट का था तो भाजपा के पास आप्सन था। दोबारा आरक्षण ओबीसी सीट का है तो भाजपा आप्सन बना रही है। इधर विश्वासघात करने वाले विश्वासघात करेगे क्योंकि उनको अपनी लोकल राजनीति चमकानी है ताकि उनकी पूछ बनी रहे , भाजपा से उनका कुछ लेना देना नही है। स्वार्थ सिद्ध होना चाहिए बस उनका यही मन्तव्य है।