BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / स्थानीय निकाय चुनाव: अपना-अपना चेयरमैन बनाने मे जुटे मड़ियाहू शहर के लोग, रुकसाना कमाल और सोनी जायसवाल मे काटे की टक्कर, जनमानस मे है चर्चा

स्थानीय निकाय चुनाव: अपना-अपना चेयरमैन बनाने मे जुटे मड़ियाहू शहर के लोग, रुकसाना कमाल और सोनी जायसवाल मे काटे की टक्कर, जनमानस मे है चर्चा

जौनपुर। मड़ियाहू नगर पंचायत का चुनाव पूरी तरह से दिलचस्प हो गया है। अध्यक्ष पद के दो दावेदार एक तरफ निवर्तमान चेयरमैन रुकसाना कमाल निर्दल प्रत्याशी तो दूसरी तरफ भाजपा उम्मीदवार सोनी जायसवाल के बीच काटे का टक्कर माना जा रहा है। मड़ियाहू नगर के चौराहो,तिराहो चाय पान की दुकानो,सार्वजनिक स्थानो पर राजनैतिक गणित बैठायी जा रही है। हार जीत की बात है। पुराना कहल सुनल पर चर्चा है। राजनैतिक बतकही खूबय होत बा। केहव कहत बा रुकसाना जीत हई त केहव बा सोनी जायसवाल इहय अरहट चहुंओर मचल बा,माइक पर चिल्ल पो बा हमहि जीतय क धुन लगल बा, नगर के लोग बौद्धिक चिन्तन कर रहे है। मड़ियाहू शहर अजबय हव,जो इस धरा पर आया फकीर बनके आया तो यहा के मूल वाशिन्दो ने बादशाह बना दिया खुद फकीर बन गये है। अब तो इसे मैग्नेट सिटी के नाम से भी जाना जाता है। रही बात राजनीति की नगर पंचायत चुनाव मे रुकसाना कमाल नगर के हर घर परिवार मे घुल मिल चुकी है। नगर पंचायत को परिवार मानकर हर दरवाजे पहुंच कर अपना चुनाव निशान बताकर जीप पर मतदान करने के लिए लोगो से सहज भाव मे कह रही है। लोगो से मिलने जुलने और नगर पंचायत चैयरमैन पद पर रहकर किया गया जनसेवा कार्य से लोकप्रियता है। मड़ियाहू नगर पंचायत के प्रथम चेयरमैन इदृश्य फारुकी वकील साहब की आदर्शवादी सोच की लोग आज भी चर्चा करते है। इसी परिवार के है कमाल फारुकी जो वर्तमान समय मे राजनैतिक धमाल मचाये है साथ मे वैश्य फारुकी भी है। सोनी जायसवाल पत्नी विनोद जायसवाल भाजपा उम्मीदवार रुकसाना को कडी टक्कर दे रही है। व्यक्तित्व की चर्चा है। गवही राजनीति की तरह मूल्यांकन हो रहा है। किसको वोट दे किसको न दे। नगर के चुनाव मे कुछ दिनो के लिए राजनीति करने वाले लोग राजनैतिक दल को भूल जाते है। फिर अपना अपना चैयरमैन बनाने के लिए नगर के आमजन तार्किक और तिरकिट का खेल खेलते है। जो सरस पड़ता है ,वह चुनाव जीत जाता है। सपा नेता सिकंदर फरहत जहां को चैयरमैन बनाने का भरपूर प्रयास कर रहे है। प्रचार तेज कर दिये है। आम आदमी पार्टी के लक्ष्मी नारायण चौरसिया कही झाडू से सबको बटोरकर चुनावी बाजी तो नही मार ले जायेगे। काग्रेस उम्मीदवार को अभी तक हम देख नही पाये है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino