जौनपुर। राजनीति देश के लोगो से जुड़ने और मानव सेवा का माध्यम है।नीति निर्धारण के जरिये जनमानस का कल्याण किया जाता है।आपसी भाईचारा सौहार्द के साथ शान्तिपूर्ण तरीके से जीवन यापन के लिए मनुष्य समाज को प्रेरित किया जाता है। राजनीति नि:स्वार्थ भाव से बिना किसी भेदभाव के देश हित व मानव हित मे होनी चाहिए। मड़ियाहू विधायक डा• आरके पटेल से गत बुधवार को भटवार बर्राह के कोटेदार जगरनाथ के आवास स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क मे खास बातचीत हुई। जिसमे लोकतंत्र मे नोट तन्त्र की बढ़ती महिमा को लेकर चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र मे विपक्ष का मजबूत होना नितांत जरुरी होता है। सत्ता पक्ष की खामियो,नाकामियो पर यदि विपक्ष सवाल खड़ा करता है तो उसका स्वागत होना चाहिए और खामियो को दूर करने का इससे अच्छा तरीका कुछ और नही हो सकता है। उन्होंन कहा कि पहले राजनीति मे लोग अच्छे भूमि से आते थे। निष्ठा से जनता की सेवा करते थे। आज राजनीति मे काफी संख्या मे अराजक तत्व घुस गये है। जो धनबल बाहुबल के सहारे राजनीति मे प्रवेश करते है और अपने स्वभाव के अनुसार नैतिकता को भूलकर अनैतिकता को बढ़ावा देने लगते है। जैसे प्रकृति का एक नेचर है वैसे ही राजनीति का नेचर है। जिसमे राजाज्ञा की बात है। उन्होंन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जनता द्वारा होगा।ऐसा अगर होता है तो धनबल और बाहुबल के जरिए यह पद हथियाने वाले लोगो को जनता नकार देगी और जनता द्वारा चुनकर जो नेता कुर्सी पर बैठेगा वह जनता के लिए अच्छा काम करेगा। जगदीश सिंह संपादक जौनपुर