सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शासन-प्रशासन मे सरकारी धन का दुरुपयोग,जौनपुर के रामनगर विकास खण्ड मे अचानक लोगो को याद आने लगे खण्ड विकास अधिकारी नितिन कुमार,राजनीति सेवा से बनता जा रहा व्यापार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शासन- प्रशासन मे सरकारी धन का दुरुपयोग किस तरीके से हो रहा है। यह अगर क्षेत्र पंचायत रामनगर मे सरकार निष्पक्षता से जांच कराये तो बहुत सा चौकाने वाला तथ्य सामने आ सकता है। राजनीति जनसेवा का माध्यम है। अब तो धीरे- धीरे लोकतंत्र मे धनबल का प्रभाव बढ़ रहा है। धनबल से मतो को अपनी ओर आकर्षित करने वाले लोग जब जनप्रतिनिधि बन जाते है या अपने किसी खास को जन प्रतिनिधि बना लेते है तो यही से राजनीति सेवा से बदलकर व्यापार मे बदल जाता है और कागजी विकास का घोड़ा दौड़ने लगता है और भ्रष्टाचार का जन्म हो जाता है। आर्थिक साम्राज्य बनाने के होड मे कुछ लोग ऐसे है जो सिर्फ धन कमाने की मन्शा मे पूरी तरह से अनैतिक होते जा रहे है। येन -केन प्रकारेण धन कमाने के चक्कर मे मानव हित से जुड़ी योजना पूरा तो हो रहा है। लेकिन मानक की अनदेखी से इन्कार नही किया जा सकता। अचानक रामनगर विकास खण्ड मे खण्ड विकास अधिकारी नितिन कुमार कुशवाहा को लोग याद कर चर्चा कर रहे है। दरअसल नितिन एक ऐसे अधिकारी थे। जिन्होंन ऐसा कार्य किया कि उनका इतिहास बन गया। जब कोई बात आती है तो लोग कहते है काश खण्ड विकास अधिकारी नितिन कुमार कुशवाहा होते तो ब्लाक की छवि आज कुछ और होती है। क्षेत्र पंचायत रामनगर पर खबर लगातार लिख रहे है जान को खतरा बना है। आज के दौर मे सच्चाई लिखना- बोलना खतरे को मोल लेना है।